{"_id":"62449aa364a9ce0e363569d9","slug":"second-accused-arrested-in-motorcycle-theft-case-narnol-news-rtk642525725","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल चोरी के मामले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटरसाइकिल चोरी के मामले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पहले गिरफ्तार किए गए शिवाजी नगर निवासी युवक सोनू की निशानदेही पर हुई है।
शहर थाना पुलिस ने गत दिनों जांच के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल पर घूम रहे सोनू को गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में खुलासा किया था कि उसने और वाहन चोरी किए हैं। उसने अपने साथी के साथ मिलकर मोहल्ला गुरुनानकपुरा से मोटरसाइकिल चोरी की थी। इस बारे में पूछताछ करने के लिए सोनू को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने अपने साथी पूर्ण उर्फ मूसा निवासी मोहल्ला सलामपुरा का नाम लिया था। आरोपी सोनू ने बताया कि दोनों ने साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की थी। इस मामले में पुलिस ने ्ब पूर्ण उर्फ मूसा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करते हुए उनसे चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मोहल्ला गुरुनानकपुरा निवासी वीरेंद्र ने शहर थाना में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल को घर के सामने से कोई चुरा ले गए। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।