{"_id":"66235c40bf5baa268c0ada13","slug":"search-for-elderly-woman-continues-in-mahendragarh-diver-team-arrived-from-madhuban-on-second-day-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में बुजुर्ग महिला की तलाश जारी: दूसरे दिन मधुबन से पहुंची गोताखोर टीम, फोन नंबर से हुई थी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में बुजुर्ग महिला की तलाश जारी: दूसरे दिन मधुबन से पहुंची गोताखोर टीम, फोन नंबर से हुई थी पहचान
Sat, 20 Apr 2024 11:40 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 20 Apr 2024 11:40 AM IST
सार
महेंद्रगढ़ के गांव रसूलपुर निवासी चमेली देवी के शुक्रवार को नहर में डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर महिला की चप्पल, छड़ी व चुन्नी बरामद की थी। चुन्नी में लपेटे एक कागज पर बेटे के मोबाइल नंबरों के आधार पर महिला की पहचान रसूलपुर निवासी चमेली देवी के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
गोताखोरों की टीम
- फोटो : संंवाद
विस्तार
महेंद्रगढ़ के क्षेत्र के गांव झगड़ौली जेएनएल नहर में शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला के डूबने की सूचना के बाद तलाश के लिए दूसरे दिन भी विभिन्न विभागों की टीमें प्रयास करती रही। शनिवार को मधुबन से गोताखोरों की टीम भी पहुंची गई जो बोट के सहारे बुजुर्ग की तलाश में जुट गई है। पुलिस, दमकल विभाग व मधुबन से पहुंची टीम लगातार महिला की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि गांव रसूलपुर निवासी करीब 75 वर्षीय चमेली देवी के शुक्रवार को नहर में डूबने की सूचना मिली थी। इस दौरान महिला की चप्पल, चुन्नी व उसके बेटे के मोबाइल नंबर के आधार पर पहचान हुई थी। सूचना के बाद डीएसपी, सदर एसएचओ, डायल 112 और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर महिला की चप्पल, छड़ी व चुन्नी बरामद की थी। चुन्नी में लपेटे एक कागज पर बेटे के मोबाइल नंबरों के आधार पर महिला की पहचान रसूलपुर निवासी चमेली देवी के रूप में हुई थी। पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से बेटे को फोन पर सूचना दी गई थी।
विज्ञापन