फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   SDM inspected for the construction of mini secretariat building to be built in Kanina

कनीना में बनने वाले लघु सचिवालय भवन के निर्माण को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण

Wed, 29 Dec 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected for the construction of mini secretariat building to be built in Kanina
कनीना में बनने वाले लघु सचिवालय भवन को लेकर निरीक्षण करते एसडीएम सुरेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : Narnol
कनीना कस्बे में बनने वाले लघु सचिवालय भवन निर्माण को लेकर गत 14 दिसंबर को की गई पैमाइश के हिसाब से पाए गए अवैध कब्जों का बुधवार को एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों के दस्तावेजों की जांच भी की।
विज्ञापन

बता दे कि 14 दिसंबर को लघु सचिवालय भवन निर्माण को लेकर हलका गिरदावर अशोक कुमार, पटवारी अनूप, पटवारी उमेद सिंह जाखड़, पीडब्ल्यूडी अधिकारी व ठेकेदार की उपस्थिति में पैमायस का कार्य किया गया था। जिसमें सैनिक रेस्ट हाउस के सामने गली में बनी दुकानों व कुछ मकानों में करीब पांच फुट तक अवैध कब्जा पाया गया था। जिसको लेकर बुधवार को एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच जगह का निरीक्षण कर बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मामले में पैमाइश कर रिकॉर्ड से मिलान करके ही कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2015 में महाविद्यालय में आयोजित अपनी रैली में कनीना नगरपालिका क्षेत्र में लघु सचिवालय भवन व न्यायिक परिसर भवन बनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद से लघु सचिवालय भवन के निर्माण को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे है लेकिन 6 वर्ष बाद अब इसका निर्माण कार्य कनीना कस्बे में शुरू होने जा रहा है। जिसके लिए संबंधित कंपनी ने जगह को जेसीबी से समतल भी करवा दिया है। वहीं प्रशासन की तरफ से जगह की पैमाइश करवाई गई थी। जिसमें कुछ स्थानों पर पाए गए अवैध कब्जों को लेकर बुधवार को एसडीएम सुरेंद्र ने निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed