{"_id":"5877cffc4f1c1b1729bab723","slug":"sdm-checking-8-profesar-duty-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के निरीक्षण में 8 प्रवक्ता मिले गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के निरीक्षण में 8 प्रवक्ता मिले गायब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम विक्रम आईएएस ने वीरवार को स्थानीय राजकीय कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलेजों में 8 प्रवक्ता अपनी ड्यूटी से नदारद मिले। राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय का जब निरीक्षण किया तो उसमें जूलोजी की प्रवक्ता सुमन, कंप्यूटर प्रवक्ता विनोद, जोग्रफी प्रवक्ता अजीत कौर, केमिस्ट्री प्रवक्ता भूपेन्द्र के अलावा एक अन्य प्रवक्ता अपनी ड्यूटी से नदारद मिले। इसके अलावा नदारद चार प्रवक्ताओं ने सुबह कॉलेज पहुंचने परअपनी हाजिरी लगाई थी लेकिन जाते वक्त न तो उन्होंने अपनी हाजिरी लगाई और न ही कॉलेज छोड़ने की सूचना अपने प्राचार्य को दी। इसी प्रकार महिला कॉलेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता महेश, जियोग्रफी के प्रवक्ता विनोद और हिस्ट्री के प्रवक्ता आनन्द अपनी ड्यूटी से नदारद मिले । एसडीएम ने बताया कि नदारद प्रवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। विद्यालय के प्राचार्यों ने इन प्रवक्ताओं से स्पष्टीकरण मांगा है उसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन