फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Scorpio lost its balance due to side failure, driver dies

साइड लगने से स्कार्पियो का सुंतलन बिगड़ा, चालक की मौत

Tue, 30 Mar 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Scorpio lost its balance due to side failure, driver dies
महेंद्रगढ़-सतनाली रोड पर आरपीएस कॉलेज बलाना के पास सोमवार की रात को साइड लगने से स्कॉर्पियो गाड़ी पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो चालक अनिल की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव माधोगढ़ निवासी अनिल कुमार रात सोमवार रात करीब आठ बजे अपनी सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर महेंद्रगढ़ से अपने गांव जा रहा था। सामने से काले रंग की स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में आ रही थी। आरपीएस कॉलेज के पास काले रंग की स्कॉर्पियो ने अनिल की स्कॉर्पियो को साइड मार दी। जिससे अनिल की गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। वह सड़क किनारे खेतों में जाकर पलट गई। स्कॉर्पियो में सवार अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों ने घायल को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई कुलदीप के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काले रंग की स्कॉर्पियो की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed