{"_id":"6a494a2981e66bb826095106","slug":"science-stream-emerges-as-the-top-choice-at-the-womens-college-narnol-news-c-196-1-nnl1003-142116-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महिला कॉलेज में विज्ञान संकाय बना पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महिला कॉलेज में विज्ञान संकाय बना पहली पसंद
विज्ञापन
फोटो नंबर-26राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल।
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय के स्नातक में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ने के बाद विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान बीएससी लाइफ साइंस और फिजिकल साइंस को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है।
बीएससी लाइफ साइंस की 120 सीटों के मुकाबले 288 आवेदन आए हैं जो 240 प्रतिशत है। वहीं बीएससी फिजिकल साइंस की 120 सीटों के लिए 212 आवेदन प्राप्त हुए हैं जो 176 प्रतिशत है।
कला संकाय में भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली है। बीए की 800 सीटों पर 698 छात्राओं ने आवेदन किया है, जबकि बीकॉम की 160 सीटों के लिए 119 आवेदन आए हैं। वहीं बीए ऑनर्स अंग्रेजी की 40 सीटों पर केवल तीन आवेदन और बीएससी ऑनर्स गणित की 40 सीटों पर छह आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि ऑनर्स पाठ्यक्रमों में कम आवेदन का कारण उनकी प्रवेश प्रक्रिया का देर से शुरू होना है जिससे आने वाले दिनों में संख्या बढ़ने की संभावना है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा। छात्राओं से अपील की गई है कि वे समय-समय पर उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल और कॉलेज की सूचनाओं पर नजर रखें तथा अपने दस्तावेज समय पर तैयार रखें। कॉलेज प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि आगे भी आवेदन संख्या में और वृद्धि होगी।