{"_id":"69cd59f8aa8a8181b9035da4","slug":"school-committees-have-been-formed-to-increase-enrollment-with-members-going-door-to-door-to-educate-parents-narnol-news-c-203-1-mgh1004-125283-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नामांकन बढ़ाने के लिए विद्यालयों में बनाईं कमेटियां, सदस्य घर-घर जाकर अभिभावकों को करेंगे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नामांकन बढ़ाने के लिए विद्यालयों में बनाईं कमेटियां, सदस्य घर-घर जाकर अभिभावकों को करेंगे जागरूक
Wed, 01 Apr 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- मोहल्ला सैनीपुरा में अभिभावकों को जानकारी देते कमेटी के सदस्य--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के सरकारी विद्यालयों में नए सत्र में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षकों की कमेटियां गठित की गई हैं। इसमें शामिल शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में करने के लिए प्रेरित करेंगे। प्रत्येक कमेटी में पांच अध्यापकों को रखा गया है जिन्हें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये कमेटियां घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करेंगी और उन्हें सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं, शिक्षण गुणवत्ता और पिछले वर्षों के परीक्षा परिणामों की जानकारी देंगी।
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में कक्षा पहली से 12वीं तक 13 कमेटी बनाई गई हैं। इन कमेटियों में तीन-तीन सदस्यों की नियुक्ति की गई है। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पांच- पांच कमेटियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन
इसमें शमिल सदस्य शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में डोर-टू-डोर जाकर अभिभावकों को जागरूक करेंगे। इसका उद्देश्य अभिभावकों का विश्वास जीतना और बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराने के लिए प्रेरित करना है।
कमेटी सदस्य अभिभावकों को यह भी बताएंगे कि सरकारी विद्यालयों में नि:शुल्क शिक्षा, पुस्तकें, वर्दी, मिड-डे मील और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। साथ ही, आधुनिक शिक्षा पद्धति, प्रशिक्षित अध्यापक और बेहतर आधारभूत सुविधाओं के बारे में बताएंगे।
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कमेटी की ओर से पहले दिन गांव पायगा, भांडोर ऊंची, नीची, रिवासा सहित महेंद्रगढ़ शहर में डोर-टू- डोर पहुंचकर अभिभावकों को जागरूक किया गया। पिछले वर्ष 100 से 130 विद्यार्थियों ने दाखिला करवाया गया था।
वहीं इस बार 150 से 200 बच्चों को दाखिला करवाने का लक्ष्य है। पहले दिन 10 विद्यार्थियों ने दाखिला करवाया है। वर्तमान में 1300 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे है। यह अभियान अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह तक चलाया जाएगा।
वर्जन
नए प्रवेश सत्र को लेकर राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के स्टाफ की 13 कमेटियां बनाई गईं हैं। इसके सदस्य घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करेंगे। पहले दिन 10 विद्यार्थियों का दाखिला करवाया गया। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।-सुनील गोरा, प्रधानाचार्य, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़।