{"_id":"66fb027e311082d2cb0a27d4","slug":"saurav-first-deepak-kumar-second-in-essay-competition-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112429-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: निबंध प्रतियोगिता में सौरव प्रथम, दीपक कुमार द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: निबंध प्रतियोगिता में सौरव प्रथम, दीपक कुमार द्वितीय
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में हिंदी पखवाड़े का समापन हो गया। 14 सितंबर से आयोजित हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों व गोद लिए हुए गांवों के स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों व शोधार्थियों के बीच हुई निबंध प्रतियोगिता में हिंदी विभाग के सौरव प्रथम, दीपक कुमार द्वितीय व पंकज यादव तृतीय रहा। शिक्षकों की पत्र लेखन प्रतियोगिता में आचार्य डॉ. अजय पाल प्रथम, डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता द्वितीय व डॉ. सुमन रानी तृतीय रही। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए आयोजित पत्र लेखन प्रतियोगिता में अनुभाग अधिकारी रामवीर गुर्जर प्रथम रहे। गांवों के राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों के लिए आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में छठीं से आठवीं कक्षा वर्ग में रावमावि पाली की पायल प्रथम, आयशा द्वितीय व रितिका तृतीय रही। नौंवी से बारहवीं वर्ग में रावमावि सेहलंग की दीपांशी प्रथम, रावमावि भगड़ाना की रक्षिता द्वितीय व ज्योति तृतीय रहीं।
कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि हिंदी एक बहुमुखी भाषा और क्षेत्रों से प्रभावित हुई है। हिंदी साहित्य अपने विभिन्न रूपों और शैलियों में इस विविधता और समृद्धि को दर्शाता है। हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसे संरक्षित और बढ़ावा देने की आवश्यकता है, क्योंकि यह हमारी पहचान और विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।