फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Satta sold for ten thousand, both arrested for buying and selling

दस हजार में बेचा कट्टा, खरीदने -बेचने वाले दोनों गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Satta sold for ten thousand, both arrested for buying and selling
आरोपी महेंद्रगढ़ स्पेशल स्टाफ की टीम के गिरफ्त में। - फोटो : Narnol
स्पेशल स्टाफ की टीम ने अवैध असलाह के साथ गांव आदलपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं हथियार बेचने के आरोपी आकोदा निवासी को भी गिरफ्तार कर दोनों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस जिले में पिछले एक महीने में 14 अवैध हथियार बरामद कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज के आदेश से विशेष अभियान चलाया गया था। रविवार शाम को स्पेशल स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भुरजट पहुंची। भुरजट गांव के बस अड्डे पर दिनेश खड़ा था। एएसआई अशोक, एचसी अनिल ने शक के आधार पर तलाशी ली तो कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में दिनेश ने बताया कि उसने यह हथियार गांव आदलपुर के निवासी कुलदीप उर्फ सोनू से 10 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस टीम ने आकोदा से आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार किया। कुलदीप ने बताया कि कुछ महीने पहले उत्तरप्रदेश के कुछ लोग पहाड़ में काम करने आये थे। उन्ही से यह खरीदा था। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार को महेंद्रगढ़ कोर्ट में पेश किया। जहां अदालत ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed