फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Satsang special train run for satsang organized in Beas

Mahendragarh-Narnaul News: ब्यास में आयोजित सत्संग के लिए चलाई सत्संग स्पेशल ट्रेन

Sat, 07 Sep 2024 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 07 Sep 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Satsang special train run for satsang organized in Beas
फोटो नंबर-03स्टेशन पर रेलगाड़ी में चढ़ती सवारियां। संवाद
नारनौल।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से ब्यास में आयोजित सत्संग के आयोजन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर-ब्यास-अजमेर सत्संग स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन चलने से संत्संग में जाने वाले श्रद्धालुओं को फायदा होगा। इसके संचालन से नारनौल, महेंद्रगढ़ सहित राजस्थान के पड़ोसी गांवों से सत्संग में जाने वालों की यात्रा सुगम रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि अजमेर-ब्यास-अजमेर सत्संग स्पेशल (01 ट्रिप) गाड़ी संख्या 09641 अजमेर-ब्यास स्पेशल रेल सेवा 12 सितंबर को अजमेर से 17.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.00 बजे ब्यास पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09642 ब्यास-अजमेर स्पेशल रेल सेवा 15 सितंबर को ब्यास से 15.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.45 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा किशनगढ, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, जाखल, धुरी, लुधियाना व जालंधर सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाड़ी में 02 थर्ड एसी, 18 द्वितीय शयनयान एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed