{"_id":"67e19a731fc30c88a40cbcb3","slug":"satnali-2-panchayat-got-the-best-village-award-for-better-sex-ratio-narnol-news-c-196-1-nnl1004-122668-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बेहतर लिंग अनुपात पर सतनाली-2 पंचायत को मिला बेस्ट विलेज अवाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बेहतर लिंग अनुपात पर सतनाली-2 पंचायत को मिला बेस्ट विलेज अवाॅर्ड
विज्ञापन
फोटो नंबर-05होनहार छात्रों को सम्मानित करते डीसी डॉ विवेक भारती। स्रोत-प्रशासन
नारनौल। सरकार व जिला प्रशासन के प्रयास से लिंगानुपात में सुधार हो रहा है। सोमवार को सतनाली की दो पंचायत को बेहतर लिंगानुपात होने पर बेस्ट विलेज अवाॅर्ड दिया गया है। इसके साथ ही तीन छात्राओं को 75, 45 व 30 हजार रुपये देकर पुरस्कृत भी किया। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों व योजनाओं के चलते लड़कियां अब हर क्षेत्र में राष्ट्र का नाम रोशन कर रही हैं। डीसी लघु सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग की जिला समुचित प्राधिकरण (पीसी एंड पीएनडीटी) कार्यालय की ओर से आयोजित बेस्ट विलेज अवाॅर्ड वितरण समारोह में बोल रहे थे। इस बार गांव सतनाली 2 पंचायत को लिंग अनुपात (1232) में प्रथम पायदान पर आने पर सरकार की योजना अनुसार गांव की तीन होनहार बेटियों को मैट्रिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली तीन बेटियों को क्रमश 75 हजार, 45 हजार और 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का चैक सौंपा। उन्होंने बताया कि इस गांव की वर्षा पुत्री जगदीश ने मैट्रिक परीक्षा में 90.20 प्रतिशत, खुशबू पुत्री संजय ने 89.60 प्रतिशत, आशा पुत्री मानसिंह ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि इस गांव में पिछले साल में 58 में से 26 लड़के 32 लड़कियां पैदा हुई है। इस तरह लिंग अनुपात 1232 रहा।
उप सिविल सर्जन पीसी एंड पीएनडीटी डॉ. विजय यादव ने बताया कि समाज के विकास के लिए बेटियां का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक शिक्षित लड़की का अपने मायके व सुसराल दोनों परिवारों का उन्नति में अहम योगदान रहता है। इस मौके पर नगराधीश मंजीत कुमार, डीडीपीओ हरिप्रकाश बंसल, ग्राम सरपंच मनीषा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतनाली के एसएमओ डॉ. विक्रम दिसोदिया, बीएसी जोगेंद्र तथा सीडीपीओ कांता देवी व अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।
भ्रूण लिंग जांच करने जैसी गतिविधियों की सूचना दें
उपायुक्त ने कहा कि अगर गांव या शहर में कोई भी व्यक्ति भ्रूण लिंग जांच करने जैसी गतिविधियों में लिप्त रहता है तो उसकी सूचना जिला प्रशासन, नजदीकी सरकारी अस्पताल या कार्यालय सिविल सर्जन नारनौल में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गुप्त रखा जाता है। सरकार की तरफ से प्रोत्साहन के रूप में एक लाख रुपये की राशि भी दी जाती है।