फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Satish Punia take a jibe on Congress in Narnaul

सतीश पूनिया बोले: कांग्रेसी कहते थे रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन भाजपा वाले तारीख नहीं बताएंगे

Sat, 04 May 2024 08:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 04 May 2024 08:19 PM IST
सार

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। चौधरी धर्मबीर सिंह के नामांकन में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
Satish Punia take a jibe on Congress in Narnaul
मंच पर मौजूद भाजपा नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह ने शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले नारनौल के एक निजी मैरिज प्लेस में जनसभा की गई। हालांकि चौधरी धर्मबीर सिंह के नामांकन में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्र राव इंद्रजीत सिंह के आने की बात कही जा रही थी। नामांकन के दौरान उनके साथ जिले के स्थानीय नेता मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए हरियाणा भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि पहले कांग्रेसी मजाक करते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन भाजपा वाले तारीख नहीं बताएंगे, लेकिन 22 जनवरी को प्राणप्रतिष्ठा कर सबको चुप कर दिया।
विज्ञापन


मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि किसानों को बाजरे का उचित मुआवजा दिया गया। सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने टेल तक पानी पहुंचाने का काम किया है। बबीता फौगाट ने कहा कि कोरोना के दौर में भाजपा कार्यकर्ता ही लोगों के बीच थे। अगर कांग्रेस वाले आए तो उनसे पूछ लेना कोरोना काल में कहां थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि भगवान रामलला को 500 साल तक टेंट में बैठाकर रखा। ये इटली वाले भांजे और भांजी इस बात का मजाक उड़ाते थे। वहीं प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में विधायक घनश्याम सराफ और पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान भाषण के बाद आम लोगों के बीच आकर बैठ गए। इस अवसर पर नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव, अटेली विधायक सीताराम यादव सहित भिवानी-महेंद्रगढ़ से पहुंचे नेताओं ने संबाेधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed