फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sarpanches brainstormed to remove obstacles in construction of road from Nangal Mala to Dhauli.

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल माला से धौली सड़क निर्माण में बाधा दूर करने के लिए सरपंचों ने किया मंथन

Sat, 06 Jul 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 06 Jul 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sarpanches brainstormed to remove obstacles in construction of road from Nangal Mala to Dhauli.
महेंद्रगढ़। नांगल माला से धौली सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए तीन गांवों के सरपंचों ने मंथन किया। 20 से अधिक गांवों की आबादी की सतनाली व हकेंवि तक आवागम को सुगम बनाने के लिए 5.5 किलोमीटर लंबे इस सड़क के निर्माण के लिए 4.75 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को विकास व निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा की अध्यक्षता में गांव धोली, मांडोला व नांगल माला के सरपंचों ने विश्रामगृह में बैठक की संदीप मालड़ा ने बताया कि निर्माण के लिए कुछ भूमि की खरीद होनी है। इसकी कुल लंबाई 5.5 किलोमीटर है। गांव नांगल माला की तरफ से 3 किलोमीटर तक इस रास्ते की चौड़ाई तय मापदंडों के अनुसार पूरी है, लेकिन तीन हजार मीटर से लेकर 5200 मीटर तक ये रास्ता महज 4 करम चौड़ा है। लगभग दो किलोमीटर लंबाई में कुछ भूमि की खरीद होनी है जिससे इस रास्ते की चौड़ाई लोक निर्माण विभाग के नियमानुसार पूरी हो सकेगी। इस भूमि की खरीद के लिए सरकार की तरफ से लगभग 67 लाख रुपये का बजट भी जारी हो चुका है। भूमि खरीद में कुल 35 रजिस्ट्री होनी है जिसमें से तीन रजिस्ट्री धौली, मांडोला एवं खुड़ाना की कुछ पंचायती जमीन की होनी है। इसके अलावा जो 32 रजिस्ट्री होनी थी उसमें से 9 रजिस्ट्री हो चुकी हैं। शेष 23 रजिस्ट्री पूरी कराने के लिए लोक निर्माण विभाग, ग्राम पंचायत सरपंचों के सरपंच उपस्थित रहे।
विज्ञापन

धौली-झांखड़ी के सरपंच अमित, गांव खुड़ाना के सरपंच प्रतिनिधि नरेश व मांडोला के सरपंच प्रतिनिधि हंसराज ने बताया कि उनकी तरफ से सड़क निर्माण में पूरा सहयोग किया जाएगा। कुछ जगह जो भूमि खरीद होनी है उस पर किसानों ने ऋण ले रखा है। जब तक ऋण का भुगतान नहीं होता तब तक रजिस्ट्री संभव नहीं है। साथ ही कुछ जगह मामले अदालत में होने की वजह से भी परेशानी आ रही है। संदीप मालड़ा ने बताया कि इस बैठक तय हुआ है कि 35 में से 18 रजिस्ट्री जल्द ही करवाने का प्रयास रहेगा। निर्माण से 20 से अधिक गांवों के लोगों को सतनाली क्षेत्र व केंद्रीय विश्वविद्यालय से सीधा जुड़ाव हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed