{"_id":"68a9fb1d1bcbed81fd0e8619","slug":"sarpanches-appealed-to-maintain-brotherhood-and-peace-in-the-village-narnol-news-c-196-1-nnl1004-128700-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सरपंचों से गांव में भाईचारा, शांति बनाए रखने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सरपंचों से गांव में भाईचारा, शांति बनाए रखने की अपील
Sat, 23 Aug 2025 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-10नांगल चौधरी में सरपंचों की बैठक लेते थाना प्रभारी। स्रोत-पुलिस
नारनौल। थाना नांगल चौधरी प्रबंधक निरीक्षक भगत सिंह ने क्षेत्र के गांवों के सरपंचों के साथ बैठक की। मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा को मजबूत करना और अपराधों पर लगाम लगाना था।
थाना प्रभारी ने सरपंचों से गांव में भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। गांव में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस आमजन की मित्र है और पुलिस का लगातार प्रयास है कि आमजन के बीच विश्वास और सहयोग की भावना बढ़े। उन्होंने कहा कि गांवों में स्ट्रीट लाइटों की उचित व्यवस्था और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने से रात में होने वाली चोरी, झगड़ों और अन्य आपराधिक गतिविधियों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। ये कदम अपराधियों पर लगाम लगाने के साथ-साथ पुलिस के काम को भी आसान बनाएंगे।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद सरपंचों ने आश्वस्त किया कि वे गांवों में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हर संभव सहयोग करेंगे। थाना प्रभारी ने कहा कि नशे के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। असामाजिक तत्वों द्वारा शांति भंग करने की कोशिश करने अथवा किसी तरह की अफवाह फैलाने की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को देने की बात कही। पुलिस कार्रवाई करेगी।