फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sarpanch arrested in connection with the death of a retired Captain

Mahendragarh-Narnaul News: सेवानिवृत कैप्टन की मौत के मामले में आरोपी सरपंच गिरफ्तार

Mon, 06 Oct 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 06 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch arrested in connection with the death of a retired Captain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। नांगल चौधरी के मुलोदी गांव में करीब चार माह पहले आर्मी से सेवानिवृत्त कैप्टन रामपाल की मौत के मामले में आरोपी सरपंच प्रवीण को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को एक दिन के रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मृतक के बेटे ने की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को आरोपी सरपंच को गिरफ्तार किया था।
पुलिस शिकायत में मुलोदी निवासी रामपाल ने बताया था कि गांव के सरपंच प्रवीण पंचायत व विधानसभा चुनाव के बाद से ही उनसे रंजिश रख रहे थे क्योंकि उनको वोट नहीं दिए थे। इस वजह से वह कई बार धमकी भी दे चुके थे। 11 मई की रात को करीब 11:45 बजे मुलोदी सरपंच प्रवीण सहित अन्य व्यक्ति बोलेरो गाड़ी में आए थे। सभी आरोपी घर में दीवार फांदकर अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने आवाज लगाई तो वह घर से बाहर आ गया, जिसके बाद उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर रामपाल के पिता रामसिंह, मां और उसकी पत्नी उसे बचाने का प्रयास करने लगे। इस बीच आरोपियों ने उसके पिता राम सिंह, मां व उसकी पत्नी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जब आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए तो सभी आरोपी बोलेरो गाड़ी में बैठकर भाग गए थे। इस झगड़े में शिकायतकर्ता रामपाल के पिता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईओ एसआई हरीश कुमार ने बताया कि रविवार को प्रवीण सरंपच को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद एक दिन के रिमांड पर लिया गया। अब उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed