{"_id":"668ec5a996c5192ee4029788","slug":"sanitation-workers-will-protest-tomorrow-with-black-flags-and-vomit-brooms-narnol-news-c-196-1-nnl1003-113982-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सफाई कर्मी काले झंडे व उल्टी झाडू के साथ कल करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सफाई कर्मी काले झंडे व उल्टी झाडू के साथ कल करेंगे प्रदर्शन
Wed, 10 Jul 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 10 Jul 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। नगर परिषद प्रांगण में बुधवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों द्वारा सफाई कर्मचारियों पर किए जाने वाले शोषण को लेकर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
पत्रकारों से संबोधित करते हुए राज्य कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह संगेलिया ने बताया कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों का शोषण करने की सभी सीमाएं की पार कर दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम की तर्ज पर सफाई कर्मचारी व सीवर मैन के लिए अलग पोर्टल बनाकर अलग से वेतन निर्धारित कर समाज की मुख्य धारा से अलग करने का षड्यंत्र सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार प्रदर्शन कर चेताने के बाद भी हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए हम अपनी मांगों को लेकर 12 जुलाई को काले झंडों व उल्टी झाडू के साथ प्रदर्शन कर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के सचिव द्वारा जारी पत्र की प्रति जलाते हुए सरकार को ज्ञापन के माध्यम से पत्र को वापस लेने की मांग करेंगे। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा प्रदेश के कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह संगेलिया ने कहा कि सरकार ने 20 जून तक मांगों का समाधान नहीं किया तो कर्मचारी 21 जुलाई को रोहतक में राज स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर राज्य व्यापी बड़े आंदोलन की घोषणा करेगा। इस मौके पर जिला सचिव राहुल सारवान, नारनौल इकाई प्रधान सुरेश कुमार, सचिव महाबीर, दरोगा प्रताप सिंह व रामौतार आदि मौजूद थे।