फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sanitation workers returned to work, picked up 330 tons of garbage on the very first day

काम पर लौटे सफाई कर्मचारी, पहले ही दिन उठा 330 टन कूड़ा

Mon, 31 Oct 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers returned to work, picked up 330 tons of garbage on the very first day
महेंद्रगढ़/नारनौल। पिछले 11 दिनों से चल रही हड़ताल खत्म होने के बाद सफाई कर्मचारियों ने रविवार को 330 टन कचरा उठाकर डंपिंग स्थानों तक पहुंचाया। सुबह छह बजे से सफाई कार्य शुरू हुआ और दोपहर तक सड़कें भी साफ-सुथरी नजर आने लगीं जिससे व्यापारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नगर पालिका सफाई कर्मचारी 11 दिनों से हड़ताल पर थे। शनिवार को शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता व मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर के वार्ता के बाद उनकी मांगों पर सहमति बनी और वे काम पर लौट आए। हड़ताल के दौरान शहर में कई जगहों पर गंदगी के ढेर लगे थे। सुबह 6 बजे से ही सफाई कर्मचारी शहर में सफाई शुरू कर दी और कूड़ा उठाया गया।
विज्ञापन

कनीना : कनीना नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने रविवार को 100 कूड़ा उठाकर डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाया। सफाई कर्मचारी प्रधान सोनू ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने उनकी मांगें मान ली गई हैं जिसके कारण शनिवार को सफाई कर्मचारी कार्य पर लौट आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारनौल : नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद भी रविवार को शहर में सफाई नहीं हो पाई। इसके चलते शहर के मोहल्लों व बाजारों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने पर शहरवासियों को आस जगी थी कि रविवार से मोहल्ला, गलियों व बाजारों में सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से होनी शुरू हो जाएगी, लेकिन रविवार को भी शहर में साफ-सफाई का कार्य शुरू नहीं हो पाया।
पिछले 12 दिन से सफाई नहीं होने के कारण शहर के मोहल्ला पुरानी सराय, जमालपुर, मिश्रवाड़ा, संघीवाड़ा व चांदुवाड़ा सहित बाजारों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। पिछले 12 दिन से कूड़े का उठान नहीं होने से कूड़े में बदबू उठने लगी है। वहीं कूड़े के कारण मच्छर, मक्खियों का प्रकोप भी बढ़ गया है।
नगर परिषद कर्मचारी संघ के राज्य कोषाध्यक्ष महेंद्र संगेलिया ने बताया कि सरकार के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। रविवार को शहर के बाजारों व मुख्य सड़कों की सफाई की गई। सोमवार से शहर के मोहल्लों में सफाई अभियान चलाकर सफाई की जाएगी।

आचार संहिता हटने के बाद मांगों को किया जाएगा लागू
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की मांग सरकार ने मान ली है। इसकी घोषणा आचार संहिता हटने के बाद की जाएगी। सफाई कर्मचारियों की स्थानीय समस्याओं का समाधान नगर परिषद प्रशासन करेगा। ये बातें रविवार को नगर परिषद के उपप्रधान संजीव यादव ने नप कार्यालय में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार कर लिया है। इसलिए अब वे शहर में सफाई व्यवस्था शुरू करें। इस बीच सफाई कर्मचारियों ने एरियर देने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एसीपी देने, तेल, साबुन देने की मांग की। नगर परिषद में एसआई व सीएसआई नियुक्त करने की भी मांग की। उपप्रधान ने कहा कि उनकी सभी जायज मांगों को पूरा करवाई जाएगी। इस दौरान उपप्रधान ने ईओ सुमनलता को कर्मचारियों की स्थानीय स्तर की मांगों पूरी करने को कहा। ईओ ने आश्वासन दिया कि नगर परिषद स्तर की सफाई कर्मचारियों की जो मांगें है उन्हें पूरा किया जाएगा। इस मौके पर पार्षद मोहन लाल शर्मा, अशोक सैनी, सफाई दरोगा महेंद्र संगेलिया, भूपेंद्र, राहुल, निरंजन, नरेश व महेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed