{"_id":"6824dd10e7af2067a805b81d","slug":"sanitation-workers-on-strike-garbage-piles-up-in-the-city-narnol-news-c-196-1-nnl1003-124575-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, शहर में कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, शहर में कूड़े के ढेर
विज्ञापन
फोटो नंबर-07नारनौल नगर परिषद कार्यालय में मांगों को लेकर धरने पर नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी।
नारनौल। मांगों को लेकर नगर परिषद प्रांगण में बुधवार को दूसरे दिन भी नगर पालिका कर्मचारी संघ का धरना व प्रदर्शन जारी रहा। हड़ताल पर बैठे नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के कारण शहर की सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई है। शहर के मोहल्लों व बाजारों में दो दिन से झाडू नहीं लगने के कारण अव्यवस्था फैली हुई है। कई स्थानों पर उठान नहीं होने के कारण गंदगी के ढेर भी लगे हुए हैं। नगर परिषद में कुल 16 पक्के व 198 कच्चे कर्मचारी हैं, जो सभी हड़ताल पर बैठे हैं।
धरने व प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान सुरेश कुमार ने की। प्रधान सुरेश ने कहा कि कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल दूसरे दिन में पहुंच गई है, लेकिन अभी तक हमारी मांगों को लेकर प्रशासन ने काेई आश्वासन नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन हमारी मांगों को लेकर ठोस आश्वासन नहीं देता है, उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सभी नगर पालिकाओं में हर वर्ष गेहूं के लिए भत्ता 25 हजार रुपये देती थी, जो इस वर्ष नहीं दिया गया। इसे जल्द से जल्द सभी सफाई कर्मचारियों को दिया जाए। इसके अलावा नगर परिषद नारनौल में पिछले तीन वर्षों से कच्चे सफाई कर्मचारियों के जूते व ड्रेस नहीं दिए गए हैं। इस मौके पर जिला प्रधान राहुल सरवन, राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सांगलिया, महेंद्र सिंह बोयत, सचिव महाबीर प्रसाद, प्रताप सिंह दरोगा, भूपेंद्र सिंह गिरवर दरोगा, राजेश कुमार, देवानंद, भीम सिंह, निरंजन लाल, राम अवतार, रोशन लाल व सुरेश कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद है।
विज्ञापन
वर्जन
सरकार ने इस बार कच्चे कर्मचारियों को गेहूं भत्ता नहीं देने के लिए आदेश जारी किए हुए हैं। इसके अलावा कर्मचारी ड्रेस व जूते लाकर बिल जमा करवा दें, उनको पैसा मिल जाएगा। साबुन व तेल के लिए प्रक्रिया पूरी है, फिलहाल डीएमसी की बदली हो गई है। जैसे ही डीएमसी चार्ज संभालेंगे, हस्ताक्षर होते ही तेल व साबुन मिल जाएगा।
-विकास शर्मा, जेई नगर परिषद