{"_id":"67a8f95f492826c3970284a4","slug":"sanitation-system-in-the-city-is-breaking-down-narnol-news-c-203-1-sroh1012-115101-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर में चरमराने लगी सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर में चरमराने लगी सफाई व्यवस्था
Mon, 10 Feb 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:58- मोहल्ला सैनीपुरामें लगा गंदगी का ढ़ेर--संवाद
महेंद्रगढ। नगर पालिका की ओर से घर-घर कूड़ा कलेक्शन का टेंडर करीब दो साल पहले खत्म हो गया था। इसके कारण सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है। जिम्मेदारों की ओर से पिछले साल सितंबर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठेके पर कार्य सौंपा गया था। अब ठेके की भी समय सीमा खत्म हो गई है। इससे शहर में सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। जगह-जगह कूड़ा का ढेर लगने लगा है।
जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण शहर में सफाई व्यवस्था को चौपट हो रही है। स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम कभी भी निरीक्षण के लिए शहर में आ सकती है। शहर में लगे कूड़े के ढेर से स्वच्छता रैंकिंग को कम नहीं कर दें। वैसे भी पिछले पांच साल से रैंकिंग भी कुछ खास नहीं आ रहा है।
नगर पालिका की ओर से घर-घर कूड़ा कलेक्शन की फाइल चंडीगढ़ उच्च अधिकारियों को भेजे छह माह से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन नगर पालिका के अधिकारी अभी तक फाइल को स्वीकृति तक नहीं दिलवा पाए हैं। 85 सफाई कर्मचारियों के भरोसे ही सफाई होती है। नगर पालिका की टीम की ओर से सफाई व्यवस्था ठेके पर दिया गया था। अब वह ठेका भी खत्म हो चुका है। नपा के जिम्मेदारों की ओर से नई फाइल डीएमसी को भेजी गई है। बता दें कि घर-घर कूड़ा कलेक्शन का 30 अप्रैल 2023 को टेंडर खत्म हो चुका है। अभी तक कूड़ा कलेक्शन के लिए टेंडर नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
इंसेट
नगर पालिका के वाहन कंडम
नगर पालिका के पास पांच टेंपों और तीन ट्रैक्टर हैं। सभी टेंपों और दो ट्रैक्टर को कंडम घोषित किया जा चुका है। एक ट्रैक्टर में टायर व इंजन में दिक्कत के कारण खड़ा है। वहीं कूडा उठाने के लिए 15 ट्रैक्टर और एक बुलडोजर लगाई गई थी। उसका अनुबंध दो दिन पहले खत्म हो गया था। इससे शहर में सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है।
-- -- -- -- -- -- -
इन स्थानों पर लग रहे गदंगी के ढेर
शहर में सिनेमा रोड, भूतपूर्व चिंकारा कैंटीन के सामने, भगवान परशुराम चौक, संतोष मंदिर के सामने, मोहल्ला सैनीपुरा, मोहल्ला पड़ाव, मोहल्ला खटीकान, गोशाला रोड, बुचौली रोड सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। यदि नगर पालिका के जिम्मेदारों ने ठोस कदम नहीं उठाया तो लोगों की परेशानियां बढ़ जाएंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
लिए जा रहे चार्ज पर एक नजर-
कामर्शियल चार्ज
एक से 22 वर्ग गज पर 25 रुपये प्रति माह
23 से ज्यादा वर्ग गज पर 100 रुपये प्रति माह
-- -- -- -- -- -
रिहायशी
एक से 120 वर्ग गज पर 20 रुपये प्रति माह
121 से 240 वर्ग गज पर 40 रुपये प्रतिमाह
241 से 448 वर्ग गज पर 50 रुपये प्रतिमाह
448 से इससे अधिक वर्ग गज पर 100 रुपये प्रति माह
-- -- -- -- -- -- -
क्या कहते है लोग:
शहर में जगह- जगह गंदगी के ढेर लगने लगे हैं। नगर पालिका के जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर पालिका की ओर से ठेके की समय सीमा बढ़ानी चाहिए।- मनीष राजपूत
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सिनेमा रोड, बस स्टैंड के सामने, चिंकारा कैंटीन के सामने गंदगी ढेर लगे हैं। यहां से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। नगर पालिका को गंदगी के ढेर को उठाना चाहिए।- प्रवीन कुमार
-- -- -- --
वर्जन...
सोमवार को फाइनेंस कमेटी की बैठक की जाएगी। इसमें सफाई व्यवस्था की एक माह की समय सीमा और बढ़ाई जाएगी, जिससे कि में सफाई व्यवस्था बनी रहे। वहीं घर-घर कूड़ा कलेक्शन की फाइल स्वीकृति के लिए विधायक और चंडीगढ़ उच्च अधिकारियों को कहा जा चुका है।- रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिकरु