{"_id":"6ae0e9f4b9f7557f1204bc8d","slug":"sandsandeep-joins-the-bjp-surendra-also-receives-a-new-responsibilityep-joins-the-bjp-surendra-also-receives-a-new-responsibility-narnol-news-c-196-1-nnl1003-147133-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: संदीप ने थामा भाजपा का दामन सुरेंद्र को भी मिली नई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: संदीप ने थामा भाजपा का दामन सुरेंद्र को भी मिली नई जिम्मेदारी
विज्ञापन
फोटो नंबर-04संदीप जैन। नगर पार्षद
नारनौल। नगर पार्षद एवं भाजपा के पूर्व जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष संदीप जैन (बंटी) ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नारनौल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव, जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव और जिला प्रभारी वरुण श्योराण ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर संदीप जैन ने कहा कि वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी की नीतियों के अनुसार कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पहले भी संगठन के लिए काम करते रहे हैं और आगे भी पार्टी को मजबूत बनाने में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है और मेहनत के आधार पर आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।
भाजपा ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेन्द्र जैन को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर सुरेन्द्र जैन ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। जैन ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनका उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करना व पार्टी की नीतियों एवं केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना रहेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। सरकार की नीतियों से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की है।