फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sandeep Rivasa and Banshilal are in the fray for the post of Pradhan.

Mahendragarh-Narnaul News: प्रधान पद के लिए संदीप रिवासा व बंशीलाल चुनावी मैदान में

Fri, 21 Feb 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 21 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sandeep Rivasa and Banshilal are in the fray for the post of Pradhan.
महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया में वीरवार को नामांकन पत्र वापस लिए गए। अब प्रधान के दो प्रत्याशी, उप प्रधान के लिए तीन, सचिव के लिए दो उम्मीदवार मैदान में है। सह सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी विनोद सिंह तंवर व सहायक चुनाव अधिकारी आलोक खैरवाल ने बताया कि बार एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया में वीरवार को नामांकन पत्र वापस लिए गए। प्रधान पद के लिए संदीप रिवासा, बंशीलाल और रामौतार खैरवाल का नामांकन आया था। रामौतार खैरवाल ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब प्रधान पद के लिए संंदीप रिवासा व बंशीलाल मैदान में हैं।
विज्ञापन

उप प्रधान पद के लिए सुबोध शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, सतीश कुमार के बीच मुकाबला रहेगा। सचिव पद के लिए राहुल कौशिक व शर्मिला देवी के मध्य टक्कर रहेगी। वहीं सह सचिव पद पर सुनील कुमार व कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार का एक-एक नामांकन होने की वजह से दोनों उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना गया। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव करवाया जाएगा। चुनाव बार एसोसिएशन के पुस्तकालय कक्ष में करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बार काउंसिल की ओर से चुनाव करवाने के लिए बनाई गई कमेटी की निगरानी में चुनाव करवाया जाएगा। चुनाव में कमेटी के तीन सदस्य व चुनाव अधिकारी की देखरेख में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed