फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sandeep Poonia honored by postal department with my stamp

संदीप पूनिया को डाक विभाग ने माय स्टैंप देकर किया सम्मानित

Wed, 17 Aug 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sandeep Poonia honored by postal department with my stamp
सतनाली में संदीप पुनिया को सम्मानित करते डाकघर के सदस्य---संवाद - फोटो : Narnol
सतनाली। डाक विभाग की ओर से बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक विजेता संदीप पूनिया को बुधवार को माय स्टैंप देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महेश कुमार सहायक अधीक्षक डाकघर नारनौल ने कहा कि संदीप पूनिया की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। ऐसे में उनका सम्मान करना हम सभी का कर्त्तव्य बनता है।
विज्ञापन

डाक विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सतनाली खंड के गांव सुरेहती जाखल में संदीप पूनिया के आवास पर डाक विभाग द्वारा माय स्टैंप देकर सम्मानित किया गया है। हम चाहते हैं कि वे राष्ट्र के लिए और अधिक गौरव लाए। संदीप पूनिया ने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि मुझे इतना प्यार मिलेगा, उन्हें ये अच्छा लग रहा है। उम्मीद है कि वे कड़ी मेहनत कर अच्छे परिणाम प्राप्त करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। इस दौरान सहायक अधीक्षक डाकघर नारनौल महेश कुमार, सब पोस्ट मास्टर सतनाली सरदार सिंह, आईपीपीबी सुमित कुमार, बीपीएम माधोगढ़ सुदेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed