फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Samples for khoya, paneer and barfi sent to lab for testing

Mahendragarh-Narnaul News: खोया, पनीर और बर्फी के लिए सैंपल, जांच के लिए लैब में भेजा

Wed, 23 Oct 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 23 Oct 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Samples for khoya, paneer and barfi sent to lab for testing
फोटो नंबर-32नारनौल में मिठाई की दुकान से लिए गए सैंपल।
नारनौल। दिवाली पर्व पर स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों की अब खैर नहीं है। खाद्य विभाग ने लगातार दो दिन अभियान चलाकर 15 सैंपल लिए हैं। अब इन सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। अगर जांच में कोई सैंपल में खामी मिलती है तो उसके खिलाफ कोर्ट में केस डाला जाएगा। इसके बाद दुकानदार पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को नारनौल शहर में खाद्य विभाग ने 7 जगह से सैंपल भरे। इसमें एक पनीर और 6 खोया, बर्फी के लिए सैंपल भरे हैं। इससे पहले मंगलवार को खाद्य विभाग ने 8 जगह सैंपल लिए थे। इस दौरान टीम ने कनीना, आकोदा व महेंद्रगढ़ में सैंपल भर कर लैब में भेजे थे। दिवाली के नजदीक आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। इसका खामियाजा आमजन को उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

चिकित्सकों की मानें तो मिलावटी खाद्य सामग्री के प्रयोग से पेट संबंधी बीमारी भी बढ़ रही है। लोगों को सामान खरीदने से पहले शुद्धता पर ध्यान रखना जरूर देना चाहिए। इससे उल्टी, दस्त, पेट दर्द और गैस की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारनौल में 8 जगह पर मिठाई की दुकानों पर सैंपल लिए है। जिसे लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है। अब लैब से रिपाेर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की छापेमारी आगामी दिनों में भी की जाएगी ताकि मिलावटखोर पर शिकंजा कसा जा सके।
राजेश वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed