फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Saloni won in shot put, Mamta first in long jump women

Mahendragarh-Narnaul News: शॉटपुट में सलोनी ने मारी बाजी, लंबी कूद महिला में ममता प्रथम

Tue, 11 Feb 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 11 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Saloni won in shot put, Mamta first in long jump women
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के भौतिकी और खगोल भौतिकी विभाग की आवर्ती फिजिक्स एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय खेल महोत्सव आवेग-2025 का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने संदेश के माध्यम से कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन

लंबी कूद महिला वर्ग में ममता प्रथम, सलोनी द्वितीय व मोनिका तृतीय रही। पुरुष वर्ग में हर्ष प्रथम, रणवीर द्वितीय व अतुल तृतीय रहा। शाॅटपुट महिला वर्ग में सलोनी प्रथम, श्वेता द्वितीय व आरूषि तृतीय। पुरुष वर्ग में हर्ष प्रथम, अतुल द्वितीय व विवेकानंद तृतीय रहा।
विज्ञापन

प्रो. सुनील कुमार ने शारीरिक गतिविधियों में अधिक हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थियों को अध्यापन के साथ-साथ खेलों में भी रुचि लेनी चाहिए। पहले दिन कैरम बोर्ड, शतरंज, क्यूबिक बॉक्स जैसी बौद्धिक क्षमता को परखने वाली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजन के दूसरे दिन कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, शॉटपुट, लंबी कूद और खो-खो आउटडोर खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, प्रो. सुनीता श्रीवास्तव, डॉ. मीनू ठाकुर, डॉ. अंकुश विज, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. रमनदीप, डॉ. प्रिया रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवर्ती फिजिक्स एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. मीनू ठाकुर ने बताया कि विभाग प्रत्येक वर्ष विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाता है। सचिव धृतिमान ने शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की टीम और सभी स्वयंसेवकों का सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। आवेग के सफल आयोजन में विक्रम, धृतिमान, विवेकानंद, सलोनी योगदान दिया।

यह रहा प्रतियोगिता का परिणाम
शतरंज में अतुल प्रथम व मोनू गुर्जर द्वितीय रहा। क्यूबिक बॉक्स में शुभम गुप्ता प्रथम, भीनू द्वितीय रहा। कैरम बोर्ड में हिमांशु प्रथम, आरुषि द्वितीय रही। तीन पैर दौड़ महिला में खुशी व कुसुम प्रथम, आरुषि व मोनिका द्वितीय तथा दिव्या व मुस्कान तृतीय रही। तीन पैर दौड़ पुरुष वर्ग में मोनू सैनी व मोनू गुर्जर प्रथम तथा शुभम व वैद्यनाथ द्वितीय रहे। सैक रेस महिला वर्ग में मुस्कान प्रथम, प्रियंका द्वितीय। सैक रेस पुरुष में अतुल प्रथम, मोनू गुर्जर द्वितीय। नींबू रेस महिला में मुस्कान प्रथम, मोनिका द्वितीय व सलोनी तृतीय रही। नींबू रेस पुरुष में मोनू सैनी प्रथम, मोनू गुर्जर द्वितीय व अतुल तृतीय रहा।

कबड्डी महिला वर्ग में श्वेता, सलोनी, मुस्कान, अंजलि, रूपरेखा, दिव्या, प्रियंका की टीम विजेता रही। कबड्डी पुरुष वर्ग में आदित्य, लवीश, हिमांशु, निखिल, रणवीर, साहिल, शुभम की टीम विजेता रही। रस्साकशी महिला वर्ग में सलोनी, अंशु, दिव्या, मुस्कान, नेहा, अंजलि, खुशबू, रूपरेखा, श्वेता की टीम विजेता रही। रस्साकशी पुरुष वर्ग में अतुल, हर्ष, निखिल, गोविंद, अंकित, सत्यम, आशीष, अरशद, लोकेंद्र की टीम विजेता रही। वालीबाॅल मिक्सड में सचिन, कौषल, अंकित कुमार, विवेक, रूबी, प्रवीन की टीम विजेता रही। खो-खो (मिक्सड) में आरुषि, तमन्ना, प्रीति, मनीषा, निखिल, लवीश, रणवीर, साहिल व हिमांशु की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed