फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Saint Shiromani Guru Ravidas got the darshan of Ganga in Kathoti

Mahendragarh-Narnaul News: संत शिरोमणि गुरु रविदास ने कठौती में करवाए गंगा के दर्शन

Sun, 25 Feb 2024 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Saint Shiromani Guru Ravidas got the darshan of Ganga in Kathoti
सतनाली। संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर कमेटी सतनाली की ओर से आंबेडकर पार्क में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास सच्चे समाजसेवक एवं महापुरुष थे। उन्होंने जाति-पाति से उठकर सबको अन्न और सबको समानता से जीने के अधिकार का सिद्धांत दिया था। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। कहा कि संत रविदास अंधविश्वास के घोर विरोधी थे और उनके जैसा कोई संत उस युग में नहीं था। कठौती में गंगा को उन्होंने ही दिखाया है। उनके दोहे एवं उपदेश हमें आज भी प्रेरणा देते हैं। वह कर्म में विश्वास रखते थे। उनके दोहों को गुरुग्रंथ साहेब में जगह मिली है। उनको सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सब मिलकर उनके बताए मार्ग पर चलें और भेदभाव रहित समाज की स्थापना करें। इस अवसर पर समिति के प्रधान कैलाश मास्टर, जितेंद्र नाथ महाराज, मास्टर हरि सिंह, सुंदर गोठवाल, बीरसिंह सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed