{"_id":"6748977f662ef91cf70c49d6","slug":"saini-sabha-paid-tribute-to-mahatma-jyotiba-phule-narnol-news-c-196-1-mgh1001-118634-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महात्मा ज्योतिबा फुले को सैनी सभा ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महात्मा ज्योतिबा फुले को सैनी सभा ने दी श्रद्धांजलि
Thu, 28 Nov 2024 09:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 28 Nov 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-13महात्मा ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि अर्पित करते सैनी सभा के पदाधिकारी। स्रोत-
नारनौल। सैनी सभा द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी रोड में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की सुबह सभा में हुई। महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों ने उनके जीवन पर कविताएं और प्रेरक भाषण दिए। सायंकालीन सत्र में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। कक्षा 3 से 5, 6 से 8 और 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने महात्मा फुले के जीवन और उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर सभा के प्रधान बिशन कुमार सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन को प्रेरणा का स्रोत बताते हुए उनके द्वारा समाज सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान पर चर्चा की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य बृज मोहन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सभा के उप प्रधान रोहतास सैनी, महासचिव निहाल सिंह सैनी, सचिव भारत सिंह सैनी, कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह सैनी, डॉ. राजकुमार, कैप्टन हरीश कुमार व सिकंदर पार्षद सहित सैनी सभा के अन्य सदस्य और समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।