फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sahakar Bharti prepared the outline of the women's conference.

Mahendragarh-Narnaul News: सहकार भारती ने तैयार की महिला सम्मेलन की रूपरेखा

Sun, 02 Nov 2025 11:22 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 02 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sahakar Bharti prepared the outline of the women's conference.
फोटो संख्या:52- लोक निर्माण विश्राम गृह में बैठक करते सहकार भारती के सदस्य--स्रोत- संस्था
महेंद्रगढ़। शहर के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में रविवार को सहकार भारती की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सहकार भारती के प्रांत संपर्क सचिन महायच, जिलाध्यक्ष पारस शर्मा और जिला महामंत्री डॉ. अरविंद यादव ने की। इसमें महिला सम्मेलन की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

सचिन महायच ने कहा कि बैठक में जिलास्तरीय महिला सम्मेलन पर चर्चा की गई। कार्यक्रम संबंधी रूपरेखा तैयार की गई और संगठन कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम संबंधी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कहा कि जिले के प्रत्येक गांव तक सहकार भारती से कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा और संगठन के विचार गांव स्तर तक पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पारस शर्मा ने कहा कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में सरकार भारती महेंद्रगढ़ में महिला सम्मेलन का आयोजन करेगा। जिला महामंत्री अरविंद यादव ने कहा कि महिला हमारे देश की आधी आबादी हैं और उनका देश के विकास में अहम योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष एवं नारी एक सिक्के के दो पहलू हैं और दोनों के सहयोग से ही देश व समाज का उत्थान संभव है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष डॉ. सविन यादव, सत्यवीर यादव, जिला महिला सह प्रमुख डॉ. शोभा यादव, जिला सीएम पैक्स प्रमुख लकी यादव, जिला सचिव अरुण जोशी, नरेश, लक्ष्मीनारायण प्रजापत, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed