फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Safai Karmacharis strike ended on assurance of NEP EO

Mahendragarh-Narnaul News: नप ईओ के आश्वासन पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

Sun, 14 Sep 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 14 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Safai Karmacharis strike ended on assurance of NEP EO
फोटो नंबर-15हड़ताल पर बैठे नप सफाई कर्मचारियों से बातचीत करते ईओ सुशील कुमार। संवाद
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई की बकाया एरियर की मांग को शुरू हुई हड़ताल शनिवार को नप ईओ के आश्वासन पर समाप्त हो गई।
विज्ञापन

नगर परिषद सफाई कर्मचारियों द्वारा 3 नवंबर 2017 से लेकर 1 जनवरी-2023 तक का बकाया एरियर की मांग को लेकर शुक्रवार से काम छोड़ हड़ताल चले गए थे। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के बीच शनिवार दोपहर के समय नप के ईओ सुशील कुमार, अकाउंटेंट उमेश कुमार, जेई प्रवीण खटक व जेई विकास शर्मा वार्ता के लिए पहुंचे।
इस दौरान यूनियन के प्रधान सुरेश कुमार जैदिया ने अधिकारियों से कहा कि हर बार उन्हें झूठा आश्वासन देकर धरने से उठा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी नगर परिषद की चेयपर्सन समस्त अधिकारियों के साथ धरने पर आई थीं और उन्होंने दस दिन के अंदर एरियर दिलवाने के बात कही थी लेकिन मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उस समय 15 अगस्त को देखते हुए आश्वासन देकर धरने को खत्म करवा दिया था। प्रधान ने कहा कि अब स्वच्छता अभियान चल रहा इसलिए आप लोग धरना खत्म करवाना चाहते हैं। नप ईओ ने कर्मचारियों को कहा कि फिलहाल वे अपनी हड़ताल खत्म करे और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालें। उन्होंने कहा कि वे अभी यहां आए ही हैं और डीएमसी के पास कर्मचारियों को ले जाकर इस विषय पर बात करेंगे। ईओ ने कर्मचारियों को 10 से 15 दिनों में एरियर का भुगतान करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर सोमवार से नियमित काम पर जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed