{"_id":"635436c559fb6461f0082248","slug":"safai-karamcharis-on-strike-for-four-days-garbage-spread-on-roads-and-main-markets-narnol-news-rtk6616160127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारी चार दिन से हड़ताल पर, 56 टन कचरा फैला सड़कों व मुख्य बाजरों में, नपा ने नहीं की कोई वैकल्पिक व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारी चार दिन से हड़ताल पर, 56 टन कचरा फैला सड़कों व मुख्य बाजरों में, नपा ने नहीं की कोई वैकल्पिक व्यवस्था
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। त्योहारी सीजन होने के बावजूद चार दिन से सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के बावजूद भी नपा द्वारा सफाई के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं की गई। नपा की अनदेखी के चलते चार दिनों में 56 टन कचरा शहर के मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों तक बिखर रहा है।
हड़ताल के चौथे दिन शहर के मुख्य मार्गों से सरकार विरोधी नारेबाजी लगाते हुए कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका से शुरू करके शंकर मार्केट, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, आंबेडकर चौक, शॉपिंग कांप्लेक्स होते हुए नगर पालिका कार्यालय में पहुंचे। हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई यूनियन के प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि वीरवार को मुख्यमंत्री के साथ वार्ता विफल हो गई थी, जिसके कारण उन्हें तीन दिन और हड़ताल पर जाना पड़ा। अगर सरकार मांगें मान लेती दिवाली पर बाजारों में गंदगी नहीं फैली होती। सफाई व दमकल विभाग के कर्मचारी 24 अक्तूबर तक हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों द्वारा 21 से 23 तक हड़ताल की घोषणा कर दी गई है। 24 को दिवाली का त्योहार होने के कारण अवकाश पर रहेंगे। ऐसे में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। अगर सरकार मांगों को नहीं मानती है तो कर्मचारी अब काली दिवाली मनाएंगे और हड़ताल को अनिश्चितकालीन के लिए बढ़ाएगें। जिसकी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी।
शहर के बस स्टैंड के सामने, सिनेमा रोड, नहर विभाग कार्यालय, सैैनीपुरा, लाला वाला कुआं, भगवान परशुराम चौक, नगर पालिका कार्यालय, गोशाला रोड के अलावा शहर के मुख्य बाजारों में गंदगी फैली हुई है। वहीं कर्मचारियों के पिछले चार दिन से हड़ताल पर रहने के बावजूद भी नपा द्वारा अभी साफ-सफाई को लेकर कोई वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं की गई है। दमकल विभाग के 18 कर्मचारी हड़ताल में शामिल होने के कारण अब दमकल विभाग ने राज्य परिवहन से चार चालक उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसके बाद राज्य परिवहन द्वारा चार कर्मचारी उपलब्ध कराए गए हैं। दीवाली पर आगजनी की घटना होने पर अब राज्य परिवहन के चालक की दमकल गाड़ियों को घटना स्थल तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
ये हैं मुख्य मांगें
समान काम समान वेतन का नियम लागू कराना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का कराना, कौशल रोजगार निगम को बंद कराना, पक्के कर्मचारियों की भर्ती कराने, 25 अप्रैल 2020 व 17 अगस्त 2020 के समझौते को सरकार द्वारा लागू नहीं किया गया उसे जल्द से जल्द लागू किया किया जाए, दमकल विभाग को निकाय में शामिल कराना, निजीकरण पर रोक लगाने, मासिक जोखिम भत्ता 5 हजार रुपये देने, पुरानी पेंशन एवं एक्स ग्रेसिया नीति लागू करने, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सौ-सौ वर्ग गज के प्लाट देन, कच्चे कर्मचारियों के आकस्मिक निधन पर मिलने वाली राशि तीन लाख से बढ़ाकर 10 लाख की जाए आदि मांगें मुख्य हैं। इस मौके पर राहुल, देवा, सन्नी, विकास, सम्मी, सुमित, शंकुतला, संतोष, संजीत, राजेश, विशाल, वीरू, संदीप, निर्मला, बीना, विमला, रज्जो, कमलेश, धनश्याम, शारदा, सतीश, मोहर सिंह, नसीब, धूप सिंह, कविता, आशु, देवानंद, दीपिका, खुशविंद्र, मुकेश आदि दमकल विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।