फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sabarmati-Haridwar special train from May 14, will stop at Narnaul

Mahendragarh-Narnaul News: साबरमती-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन 14 मई से, नारनौल में होगा ठहराव

Tue, 14 May 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 14 May 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Sabarmati-Haridwar special train from May 14, will stop at Narnaul
नारनौल। गर्मियों में अतिरिक्त यातायात को देखते हुए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा हैं। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09425, साबरमती-हरिद्वार स्पेशल रेलसेवा 14 मई को साबरमती से 18.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 19.00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। ट्रेन का नारनौल में भी ठहराव होगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09426 हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेलसेवा 15, 18, 21 व 24 मई को हरिद्वार से 21.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 22.30 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह रेलसेवा महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, रेवाडी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रुड़की स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन


साबरमती-हरिद्वार-साबरमती ट्रेन की समय सारणी
साबरमती-हरिद्वार-साबरमती रूट पर ट्रेन नंबर 09425 साबरमती से हरिद्वार तक चलेगी जिसका नारनौल स्टेशन पर आगमन का समय प्रातः 09 बजकर 30 मिनट रहेगा। वहीं ट्रेन नंबर 09426 हरिद्वार-साबरमती तक चलेगी। जिसका नारनौल स्टेशन पर आगमन का समय प्रात: 6 बजकर 40 मिनट रहेगा। ट्रेन नंबर 09425 साबरमती से हरिद्वार तक 14, 17, 20 व 23 मई को 4 दिन चलेगी और ट्रेन नंबर 09426 हरिद्वार से साबरमती तक 15, 18, 21 व 24 मई को 4 दिन चलेगी। इस रूट पर चलने वाली ट्रेन का नारनौल स्टेशन पर ठहराव मात्र 2 मिनट का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed