{"_id":"69d10d1b17862cee8a053e06","slug":"rwas-protest-against-the-dilapidated-condition-of-the-community-centre-in-huda-sector-10-narnol-news-c-196-1-nnl1003-138116-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हुडा सेक्टर के सामुदायिक केंद्र की जर्जर हालत को लेकर आरडब्ल्यूए में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हुडा सेक्टर के सामुदायिक केंद्र की जर्जर हालत को लेकर आरडब्ल्यूए में रोष
Sun, 05 Apr 2026 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 05 Apr 2026 03:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-22नप ईओ के साथ बैठक करते आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी। स्रोत-संस्था
नारनौल। हुडा सेक्टर एक स्थित सामुदायिक केंद्र की जर्जर स्थिति को लेकर हुडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों में भारी रोष है। इसे लेकर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने विधायक ओमप्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपा और नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी जोगिंदर सिंह के साथ भी बैठक की।
आरडब्ल्यूए के प्रधान नरेश चौधरी ने बताया कि हुडा सेक्टर में बने सामुदायिक केंद्र का लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब दो-तीन महीने पहले यहां ट्रेड फेयर लगा था जिसका सामान आज तक नहीं उतारा गया है। यहां साफ-सफाई का बुरा हाल है भवन भी देखरेख के अभाव में जर्जर होता जा रहा है।
उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से सामुदायिक केंद्र के नवीनीकरण की मांग उठाई है। कम्युनिटी सेंटर की बदहाल स्थिति के कारण क्षेत्रवासियों को विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।भवन की दीवारें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और कई स्थानों पर प्लास्टर गिर रहा है।
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने विधायक व नगर परिषद प्रशासन से कम्युनिटी सेंटर की जल्द मरम्मत कर इसे उपयोग के योग्य बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने नप में बैठक के दौरान सुझाव दिया कि पुराने ढांचे का नवीनीकरण कर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं ताकि क्षेत्र के लोग इसका बेहतर तरीके से लाभ उठा सकें। इस पर नप ईओ ने समाधान का आश्वासन दिया है।