{"_id":"61cf4fb2c8386d5e5e03eb82","slug":"rural-safai-karamcharis-union-formed-core-committee-regarding-demonstrations-for-demands-narnol-news-rtk6344395154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगो के लिए किए जाने वाले प्रदर्शनों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने बनाई कोर कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगो के लिए किए जाने वाले प्रदर्शनों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने बनाई कोर कमेटी
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
सतनाली में बैठक करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के कर्मचारी । संवाद
- फोटो : Narnol
Link Copied
ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा की बैठक खंड सतनाली कार्यालय में अशोक कुमार की अध्यक्षता आयोजित की गई। बैठक का मंच संचालन चरण सिंह ने किया। बैठक में 28 फरवरी को चंडीगढ़ विधान सभा पर अपनी मांगों लेकर होने वाले प्रदर्शन को लेकर एक कोर कमेटी का गठन किया। कोर कमेटी में जगदीश संजय कुमार, चरण सिंह, अशोक कुमार, विक्रम सिंह, सुरेश कुमार सभी मांगों, समस्याओं को लेकर होने वाले की तैयारी जोर-शोर से करेंगे।
विज्ञापन
बैठक को मुख्य वक्तव्य कामरेड सुभाष चंद्र एडवोकेट ने कहा की वर्तमान सरकार सफाई के काम पर जोर दे रही है। सफाई में लगे हुए सफाई कर्मचारियों को सफाई के उपकरण आधुनिक तरीके के उपलब्ध करवाए जाएं। सफाई कर्मचारियों को गेस मास्क, सैनिटाइजर, साबुन, तेल, जोखिम भत्ता दिया जाए। मुख्य मांग सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए तब तक न्यूनतम वेतन हर माह 28 हजार रुपये और हर माह की निश्चित तिथि को दिया जाए। मेडीकल सुविधा, महिला सफाई कर्मचारी को मातृत्व लाभ, पुरुष कर्मचारी को चाइल्ड केयर लिव लागू किया जाए। पेंशन स्कीम लागू किए जाने। बैठक को विनोद कुमार, सुरेश कुमार, जगदीश, लाली देवी, पवन, कुमार संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।