फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rule 134A: Last date of admission today, parents are making rounds of private schools and BEO offices

नियम 134 ए ः दाखिले की अंतिम तिथि आज, अभिभावक निजी स्कूलों व बीईओ कार्यालयों के लगा रहे चक्कर

Thu, 23 Dec 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rule 134A: Last date of admission today, parents are making rounds of private schools and BEO offices
खंड शिक्षा कार्यालय महेंद्रगढ़ में अभिभावकों से बातचीत करतीं बीईओ अलका। संवाद - फोटो : Narnol
नियम 134 ए के तहत दाखिला लेने के लिए आज अंतिम दिन है, फिर भी निजी स्कूल बच्चों को दाखिला देने में आनाकानी कर रहे हैं। इस वजह से अभिभावकों में गुस्स बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को कई गांवों से करीब 30 अभिभावक निजी स्कूलों में बच्चों को लेकर पहुंचे लेकिन दाखिला नहीं मिला।
विज्ञापन

अभिभावक सुबह बच्चों को लेकर यदुवंशी स्कूल व सूरज स्कूल में पहुंचे। दाखिला न मिलने पर अभिभावक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच गए। कार्यालय में पहुंचकर खंड शिक्षा अधिकारी अलका से मिले। उन्होंने अभिभावकों को शुक्रवार सुबह कार्यालय में आकर मिलने को कहा। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों को इस मामले से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

अभिभावकों में बढ़ा गुस्सा
लक्खी चौहान, रविकांत, मनोज, कुलदीप, प्रदीप, गजराज, अनिल, लोकेश, संजीव, रमेश, संजय, केशराज, हरिओम, कृष्ण समेत अन्य अभिभावकों ने बताया कि निजी स्कूल 134 ए के तहत दाखिला देने में आनाकानी कर रहे हैं। इसकी शिकायत दो बार दे चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। निजी स्कूल कर्मचारी कहते हैं कि सरकार ने 3-4 साल का फंड नहीं दिया है। निजी स्कूलों में गए तो वहां पर कहा गया कि बीईओ कार्यालय में मिलो। शुक्रवार को दाखिले की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम 134 ए के तहत नियमानुसार दाखिले किए जा रहे हैं। इससे पूर्व भी हर वर्ष नियमानुसार बच्चों को दाखिला दिया गया था। दाखिले से पूर्व दस्तावेजों सहित विभिन्न जांच भी नियमानुसार ही की जा रही है।
प्राचार्य जितेंद्र यादव
हाई कोर्ट में नियम 134ए के तहत मामला विचाराधीन है। इसका पत्र शिक्षा विभाग के अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया गया है। हाईकोर्ट से फैसला आने के बाद नियमानुसार दाखिले होंगे।

निदेशक, संदीप प्रसाद
कुछ स्कूलों में 134 ए के तहत दाखिले देने में आनाकानी कर रहे थे। इन स्कूलों को पत्र लिखे गए हैं। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है। शुक्रवार को दाखिले की अंतिम तिथि है। यदि कोई भी स्कूल दाखिला देने में आनाकानी करता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बीईओ, अलका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed