{"_id":"689a277353bfae5d3a009d1a","slug":"rps-school-team-tops-in-district-level-basketball-under-19-narnol-news-c-203-1-mgh1004-119193-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तरीय बास्केटबॉल के अंडर-19 में आरपीएस विद्यालय की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तरीय बास्केटबॉल के अंडर-19 में आरपीएस विद्यालय की टीम अव्वल
विज्ञापन
फोटो संख्या:77- कनीना के निजी स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय बास्केबॉल प्रतियोगिता से पहले उपस्थ
कनीना। राव रामचंद्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल कनीना में जिलास्तरीय हैंडबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। अध्यक्षता एईओ रमेश चंद्र यादव ने की। रोशनलाल यादव ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमें शामिल हो रही हैं।
लड़कियों की आयु वर्ग अंडर-14 से लेकर अंडर-19 तक की टीमों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बास्केटबॉल प्रतियोगिता अंडर-19 आयु वर्ग में आरपीएस विद्यालय महेंद्रगढ़ की टीम ने प्रथम स्थान और आरपीएस विद्यालय सुराना की टीम द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 आयु वर्ग में यदुवंशी स्कूल सतनाली की टीम ने पहला स्थान और राव रामचंद्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल कनीना ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-14 आयु वर्ग में आरपीएस विद्यालय महेंद्रगढ़ की टीम ने प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करीरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर डीपी सुनील कुमार खुडाना, अशोक कुमार, नीरज कुमार पीजीटी भोजावास, दशरथ कुमार टीजीटी डोहर कलां, राकेश कुमार डीपीई कनीना और संजीव कुमार डीपीई मौजूद रहे।