फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Route chart prepared for candidates coming in and going out of the district for CET

Mahendragarh-Narnaul News: सीईटी के लिए जिला में आने वाले तथा बाहर जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए रूट चार्ट तैयार

Thu, 24 Jul 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 24 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Route chart prepared for candidates coming in and going out of the district for CET
फोटो 2नारनौल डिपो में खड़ी रोडवेज बस।संवाद
नारनौल। हरियाणा राज्य परिवहन का नारनौल डिपो 26 और 27 जुलाई को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) में भाग लेने वाले महेंद्रगढ़ जिले के परीक्षार्थियों के लिए बस चलाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल डिपो के महाप्रबंधक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों को उनके गांव और शहर के निकट से परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए महेंद्रगढ़ जिले के विभिन्न स्थानों से दादरी और रेवाड़ी जिलों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ और हरियाणा राज्य परिवहन परीक्षार्थियों से अपील करता है कि वे इन सुविधाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन


समय पर अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचें। सभी परीक्षार्थी सीईटी ट्रैवल एप पर पंजीकरण करवाएं। बता दें कि प्रथम शिफ्ट में बसों का संचालन सुबह 4:30 बजे शुरू होगा। दूसरी शिफ्ट में बसों का संचालन सुबह 9 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट

महेंद्रगढ़ जिले से दादरी और रेवाड़ी के लिए बस संचालन केंद्र

बस स्टैंड नारनौल, बस स्टैंड महेंद्रगढ़, बस स्टैंड नांगल चौधरी, बस स्टैंड अटेली, बस स्टैंड कनीना, बस स्टैंड सतनाली, भांखरी, निजामपुर, दौंगडा अहीर, दुलोठ अहीर, नांगल सिरोही, पाली, भोजावास (कनीना), सेहलंग, कांटी खेड़ी से बसों के लिए संचालन केंद्र बनाया है।

इंसेट

दादरी जाने वाले परीक्षार्थी

महेंद्रगढ़ से दादरी जाने वाले परीक्षार्थियों को चरखी दादरी में नई अनाज मंडी कनीना रोड पर बने अस्थायी बस स्टैंड तक पहुंचाया जाएगा। यहां से शटल बस सेवा के माध्यम से उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।

इंसेट

रेवाड़ी जाने वाले परीक्षार्थी

रेवाड़ी जाने वाले परीक्षार्थियों को पीठवाना सब्जी मंडी में बने अस्थायी बस स्टैंड तक पहुंचाया जाएगा। यहां से शटल बस से उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।


इंसेट

महेंद्रगढ़ आने वाले परीक्षार्थी (चरखी दादरी और भिवानी से)

चरखी दादरी और भिवानी से महेंद्रगढ़ जिला में आने वाले परीक्षार्थियों को महेंद्रगढ़ बदेरवाल सिटी और नई अनाज मंडी नारनौल पर बने अस्थायी बस स्टैंडों पर पहुंचाया जाएगा। इन स्थानों से शटल बस सेवा के माध्यम से उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed