फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rotary Club distributed blankets to the needy

Mahendragarh-Narnaul News: रोटरी क्लब ने जरूरतमंदों को किए कंबल वितरित

Thu, 09 Jan 2025 09:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 09 Jan 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Rotary Club distributed blankets to the needy
फोटो नंबर-17नारनौल में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करते रोटरी क्लब के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। रोटरी क्लब ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया। रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा वीरवार सुबह जलमहल के नजदीक लोगों को कंबल ओढ़ाकर कंबल वितरण अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

क्लब प्रधान विनोद चौधरी ने बताया कि भयानक सर्दी के मौसम को देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सड़क किनारे रहने वाले जरूरतमंद लोगों, झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले असहाय जरूरतमंदों एवं शहर की विभिन्न गोशालाओं में गौ माता की सेवा करने वाले सेवादारों को कंबल वितरित किए गए। क्लब के सचिव राजकुमार चौधरी ने कहा कि रोटरी क्लब जरूरतमंद लोगों की सेवा व सहयोग हेतु सदैव तत्पर रहता है और समय समय पर उन्हें गर्म कपड़े, मिठाइयां अथवा अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध करवाने का प्रयास करता है। इस अवसर पर विनोद चौधरी, नरेश गोगिया, डाॅ. हितेश वर्मा, विनय मित्तल, नवीन गुप्ता, विजय जिंदल, राजकुमार चैधरी, गोपाल मित्तल, संदीप शुक्ला, मोहित चैधरी, पवन यादव, पवन गुप्ता व प्रवीण छाबडा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed