फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ropeway work on Dhosi will start soon, tourism will get a boost

Mahendragarh-Narnaul News: ढोसी पर रोपवे का कार्य जल्द होगा शुरू, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Wed, 07 Feb 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 07 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Ropeway work on Dhosi will start soon, tourism will get a boost
नारनौल। जिलेवासियों को जल्द ही ढोसी पर रोपवे की सौगात मिलने वाली है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड ने नारनौल में ढोसी हिल पर बनने वाले रोपवे का काम साई इटरनल फाउंडेशन शिमला को सौंपा है। अब इसकी 7 फरवरी को पंचकूला में बैठक है, जिसके बाद जल्द ही रोप वे का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

ढोसी के पहाड़ को पर्यटन केंद्र बनाने के लिए सरकार की तरफ से 58.33 करोड़ रुपये की लागत से रोपवे बनाया जाना है। इस रोपवे की लंबाई 900 मीटर होगी। ऐसे में उम्मीद है कि वर्ष 2024 में क्षेत्र के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों को ढोसी पर रोप वे का आनंद उठाने को मिलेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2023 में ढोसी के पहाड़ का दौरा भी किया था। मुख्यमंत्री ने रोपवे लगाने के लिए सर्वे करवाने की बात कही थी।
विज्ञापन


विदेशी पर्यटकों के लिए बनेगा आकर्षण का केंद्र

ढोसी पहाड़ी पर रोप वे बनने से विदेशी पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। नारनौल शहर से होते हुए राजस्थान के लिए विदेशी पर्यटक प्रतिदिन गुजरते हैं। अब ढोसी पर रोप वे बनने से उन्हें अपनी ओर आकर्षित करेगा। इस रोप वे के शुरू होने से स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा। ढोसी पर रोप वे बनने से नारनौल में ऐतिहासिक स्मारकों की तरफ भी विदेशी पर्यटकों का रुझान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

ढोसी पर रोप वे बनने से विदेशी व स्थानीय लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। इसकी वजह से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। नारनौल शहर में भी अनेक ऐतिहासिक स्मारक है। अब ढोसी पर आने वाले पर्यटक नारनौल की ऐतिहासिक स्मारकों में भी भ्रमण करेंगे। जिससे लोगों की आय बढ़ेगी।





ढोसी पर रोपवे बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं नारनौल की ऐतिहासिक इमारतें को जोड़ते हुए ढोसी तक एक चेन बनाई जाएगी, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेगे। ढोसी पहाड़ को एक बड़े स्तर पर पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा।

डॉ. अभय सिंह, विधायक, नांगल चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed