फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rohtak- Jhajjar train service from September 1, train running till December will provide relief to common people

Mahendragarh-Narnaul News: रोहतक- झज्जर के लिए रेल सेवा एक सितंबर से, दिसंबर तक चलने वाली ट्रेन से आमजन को राहत

Fri, 30 Aug 2024 06:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 30 Aug 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Rohtak- Jhajjar train service from September 1, train running till December will provide relief to common people
नारनौल।
विज्ञापन


अब रेल यात्रियों को रोहतक और झज्जर जाने के लिए बसों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नारनौल से एक सितंबर से रोहतक व झज्जर के लिए ट्रेन शुरू हो रही है। रेलवे ने एक सितंबर से 31 दिसंबर तक मदार-रोहतक-मदार (अजमेर) रेलसेवा का संचालन किया है।
नारनौल से रोहतक व झज्जर जाने के लिए अभी कोई ट्रेन की सुविधा नहीं थी। ऐसे में दिसंबर तक चलने वाली ट्रेन से आमजन को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मदार-रोहतक-मदार ट्रेन का शेड्यूल
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09639 मदार-रोहतक स्पेशल रेलसेवा एक सितंबर से 31 दिसंबर तक (122 ट्रिप) मदार से प्रतिदिन 04.30 बजे रवाना होकर 12.50 बजे रोहतक पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09640 रोहतक-मदार स्पेशल रेलसेवा एक सितंबर से 31 दिसंबर तक (122 ट्रिप) रोहतक से प्रतिदिन 13.20 बजे रवाना होकर 22.35 बजे मदार पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गोकलगढ, झज्जर व अबोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 07 साधारण व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 9 डिब्बे होगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी ट्रेन का शेड्यूल

गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल रेलसेवा एक, सात, आठ, 13, 14, 15, 16, 18, 21, 22, 28 व 29 सितंबर को (12 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा एक, सात, आठ, 13, 14, 15, 16, 18, 21, 22, 28 व 29 को (12 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 8 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।



7 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों में की बढ़ोतरी

रेलवे की तरफ से मदार-रेवाड़ी-मदार गाड़ी संख्या 19617/19618 में एक सितंबर से 30 सितंबर तक 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ीतरी की है। वहीं गाड़ी संख्या 19620/19619 रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 09632/09631 रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 19622/19621 रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 09630/09629 फुलेरा-जयपुर-फुलेरा, गाड़ी संख्या 09635/09636 जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर रेलसेवा में एक से 30 सितंबर तक एक साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed