फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Roadways Employees Union expressed protest over passing of Justice Code Bill

Mahendragarh-Narnaul News: न्याय संहिता बिल पारित होने पर रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

Sat, 30 Dec 2023 09:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
Roadways Employees Union expressed protest over passing of Justice Code Bill
नारनौल। रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित एटक के राज्य प्रधान ओमप्रकाश ग्रेवाल, राज्य महासचिव जयबीर घनघस व नारनौल डिपो प्रधान अनिल भीलवाड़ा ने प्रेस के नाम जारी बयान में बताया कि केंद्र सरकार की ओर से 26 दिसंबर को लोकसभा में न्याय संहिता बिल पारित किया गया है। बिल का यूनियन चालक ने विरोध जताया है। इसके लागू होने से देशभर का चालक बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिल में यह प्रावधान किया है कि वाहन चालक की ओर से घायल व्यक्ति को अस्पताल तक इलाज के लिए पहुंचाना होगा। अगर वाहन चालक की ओर से घायल व्यक्ति को अस्पताल तक नहीं पहुंचाया तो वाहन चालक को 10 साल की सजा व दस लाख रुपये जुर्माना होगा। देश भर के चालक इस बिल का विरोध कर रहे हैं। अगर चालक घायल व्यक्ति को मानवता के तौर पर अस्पताल में ले जाता हैं तो उसको डर होता हैं कि वहां मौजूद आक्रोशित जनता उसे जान न मार दे। अगर वाहन चालक मौके से भाग कर किसी प्रकार से अपनी जान बचाता है तो उसे अब नया कानून के तहत 10 साल की सजा व 10 लाख जुर्माना लगने से वह मर जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed