फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Roadways employees started 24-hour hunger strike regarding demands

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने शुरू की 24 घंटे की भूख हड़ताल

Wed, 16 Apr 2025 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees started 24-hour hunger strike regarding demands
नारनौल। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने बुधवार को अपनी मांगाें को लेकर बस स्टैंड परिसर में धरना देकर 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डिपो प्रधान सुरेश कुमार, नीरज व हंसराज ने संयुक्त रूप से की। जबकि इसका संचालक डिपो सचिव मुकेश कलवाड़ी व मनोज यादव ने संयुक्त रूप से किया। सांझा मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुमेर सिवाच, विरेन्द्र सिरोहा, अशोक खोखर, कृष्ण नारा, देवेंद्र, बिट्टू व पवन शर्मा को भूख हड़ताल पर बैठाया गया। इस मौके पर सांझा मोर्चा के नेताओं ने बताया कि अगर उनकी मांगों को लागू नहीं किया गया तो 8 जून को परिवहन मंत्री निवास स्थान पर न्याय मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का अलग वेतन आयोग गठित करने व अंतरिम राहत पांच हजार रुपये देने सहित अन्य मांगों की अनदेखी कर रही है। जिसके चलते आज भूख हड़ताल की गई। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन से रिटायर्ड कर्मचारियों को बाहर करने का बिल पास किया है, उसकी भी घोर निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed