फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Road from warehouse to food supply department is in bad condition

Mahendragarh-Narnaul News: वेयर हाउस से खाद्य आपूर्ति विभाग तक सड़क बदहाल

Tue, 02 Jul 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 02 Jul 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Road from warehouse to food supply department is in bad condition
फोटो संख्या:52- रेलवे स्टेशन मार्ग पर बदहाल सड़क पर भरा बारिश का पानी-स्रोत-- संवाद
महेंद्रगढ़। शहर का खाद्य आपूर्ति विभाग से वेयर हाउस विभाग से 400 मीटर लंबा सड़क मार्ग पर गड्ढे होने के कारण रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 18 वर्ष पहले यह सड़क मार्ग बनाया गया था। इसके बाद से इस सड़क मार्ग का निर्माण नहीं हुआ है, जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। नगरपालिका ने वेयर हाउस से माजरा रेलवे फाटक तक सड़क मार्ग बना दिया, लेकिन रेलवे स्टेशन के सामने वाला सड़क मार्ग छोड़ दिया। सड़क पर 20-20 फीट लंबे व एक फीट गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इस सड़क मार्ग से प्रतिदिन 5000 से अधिक लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

बारिश में गड्ढे झील में बदल जाते हैं। बाइक सवार अक्सर गड्ढे में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इस सड़क मार्ग से वाहन गुजरते है व यहां धूल उड़ती रहती है और बारिश का पानी जमा हो जाता है। दैनिक रेल यात्री राजेंद्र यादव, विनोद कपूर, बबलू, कृष्ण जांगड़ा ने बताया कि सुबह 2.30 और 4 बजे की ट्रेन पकड़ते है। अंधेरा होने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते है।
विज्ञापन

वेयर हाउस से खाद्य आपूर्ति विभाग तक सड़क मार्ग टूटा हुआ है। नगरपालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। स्टेशन के सामने वाला मार्ग अभी तक नहीं बना है।
-नीरज सैनी, दुकानदार

रेलवे मार्ग के पास परचून क दुकान कर रखी है। दिनभर साधन गुजरने के कारण धूल दुकान में घुस जाती है और बारिश का पानी दुकान के सामने भर जाता है।

-नरेश कुमार, दुकानदार
18 वर्ष पहले यह सड़क मार्ग बनाया गया था। उसके बाद सड़क मार्ग जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है। नगरपालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने नपा प्रशासन से मांग कि है कि शीघ्र से शीघ्र इस मार्ग को बनवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेंद्र कुमार, दुकानदार

लोग अपनी दुकानों के सामने मलबा डलवा देते है जिसके कारण यह सड़क मार्ग उबड़-खाबड़ होने के कारण बारिश का पानी दुकानों के सामने खड़ा हो जाता है। इस मार्ग से कई साधन गुजरते रहते हैं।

-विजय गर्ग, दुकानदार
रेलवे स्टेशन सड़क मार्ग का एस्टीमेट भेजा जाएगा। एस्टीमेट पास होने के बाद इस सड़क मार्ग को शीघ्र से शीघ्र बनवा दिया जाएगा। किसी को भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

-रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:52- रेलवे स्टेशन मार्ग पर बदहाल सड़क पर भरा बारिश का पानी-स्रोत-- संवाद

फोटो संख्या:52- रेलवे स्टेशन मार्ग पर बदहाल सड़क पर भरा बारिश का पानी-स्रोत-- संवाद

फोटो संख्या:52- रेलवे स्टेशन मार्ग पर बदहाल सड़क पर भरा बारिश का पानी-स्रोत-- संवाद

फोटो संख्या:52- रेलवे स्टेशन मार्ग पर बदहाल सड़क पर भरा बारिश का पानी-स्रोत-- संवाद

फोटो संख्या:52- रेलवे स्टेशन मार्ग पर बदहाल सड़क पर भरा बारिश का पानी-स्रोत-- संवाद

फोटो संख्या:52- रेलवे स्टेशन मार्ग पर बदहाल सड़क पर भरा बारिश का पानी-स्रोत-- संवाद

फोटो संख्या:52- रेलवे स्टेशन मार्ग पर बदहाल सड़क पर भरा बारिश का पानी-स्रोत-- संवाद

फोटो संख्या:52- रेलवे स्टेशन मार्ग पर बदहाल सड़क पर भरा बारिश का पानी-स्रोत-- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed