फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   road creation, villagers angry, narnaul

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप

Sat, 28 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 28 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
मेघोत हाला के आम रास्तों के पक्का निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। इसके कारण रास्ता क्षतिग्रस्त होने लगा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सामग्री की क्वालिटी सुधारने की गुहार लगाई है। जितेंद्र कुमार, अजीत, नीरज, सुभाष, प्रदीप, हंसराज आदि ग्रामीणों ने बताया कि करीब 65 लाख की लागत से गांव की फिरनी तथा आमरास्तों का पक्का निर्माण हो रहा है। टेंडर के दौरान ठेकेदार को निर्धारित मापदंडानुसार सामाग्री इस्तेमाल के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


लेकिन आर्थिक बचत करने के लिए ठेकेदार ने सीमेंट, टाइल घटिया क्वालिटी की खरीदी हैं। दो पहिया वाहन का लोड पड़ते ही इंटरलाक टाइल टूट जाती है। इसके अलावा चार महीने पहले निर्मित नालियों की लिपाई नहीं की गई। जिनमें घरों से निकला हुआ गंदा पानी जमा हो गया। उन्होंने कहा कि गंदे जलभराव में मच्छर पैदा हो गए। जिनके काटने से ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से निर्माण सामाग्री का सैंपल भरवाने की गुहार लगाई है।  पंचायती राज विभाग के जेई हरिओम ने बताया कि घटिया सामग्री की कंप्लेंट नहीं मिली। सोमवार को स्थिति का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed