फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Road Construction Work Halted in Sainipura Mahendragarh Municipal Commissioner Conducts Inspection

Mahendragarh-Narnaul News: बच्चों के स्कूल जाने में मुश्किल, सैनीपुरा की टूटी सड़क पर हालात खराब

Wed, 08 Apr 2026 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Road Construction Work Halted in Sainipura Mahendragarh Municipal Commissioner Conducts Inspection
महेंद्रगढ़। मोहल्ला सैनीपुरा में करीब 20 दिनों से सड़क का निर्माण कार्य बंद होने से काफी परेशानी हो रही है। नालियों की टूटी हालत के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया है और कीचड़ के बीच आवागमन मुश्किल हो गया है। ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही है जिनके कपड़े खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों ने बताया कि कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए जिससे नाराजगी बढ़ गई है। परेशान लोग खुद ही सड़क पर जमा गंदे पानी को निकालने लगे हैं ताकि आवागमन कुछ हद तक संभव हो सके।
विज्ञापन

बुधवार को जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह और प्रधान रमेश सैनी मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण कर मोहल्लेवासियों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर पूरा नहीं किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
बीस दिन पहले ठेकेदार ने निर्माण कार्य बंद कर दिया गया था। उसके बाद से कार्य शुरू नहीं किया गया। नालियाें का गंदा पानी सड़क पर भरने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -बाबुलाल, मोहल्ला सैनीपुरा
बॉक्स
खराब सड़क के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है और यह रास्ता चलना तक मुश्किल हो रहा है। नपा को इस सड़क का निर्माण करवाना चाहिए ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो।-राजेश, मोहल्ला सैनीपुरा
बॉक्स
टूटी सड़क के कारण दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है। इस सड़क पर 50 से अधिक मकान है। लोग सुबह-शाम मंदिर में दर्शन करने के लिए आते है तब उनको इस गड्ढों से गुजरना पड़ रहा है।-महादेव प्रसाद, मोहल्ला सैनीपुरा
बॉक्स
बारिश होने से इस रास्ते पर अधिक पानी भर गया है। इससे काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिला नगर आयुक्त व प्रधान को इस बारे में अवगत करवाया जा चुका है। अगर एक सप्ताह में कार्य शुरू नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।-मनीष राजपूत, मोहल्ला सैनीपुरा

-----------
वर्जन...
सड़क निर्माण की शिकायत पर बुधवार को जिला नगर आयुक्त के साथ मौके पर निरीक्षण किया गया। उन्होंने मोहल्लावासियों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरु करवाया दिया जाएगा।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article