फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Road around Nangal Chaudhary pond damaged; residents angry.

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी जोहड़ के चारों ओर बना रोड टूटा लोग नाराज

Tue, 28 Jul 2026 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Road around Nangal Chaudhary pond damaged; residents angry.
फोटो 10नांगल चौधरी में सड़क टूटने पर रोष व्यक्त करते स्थानीय लोग। संवाद
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी के प्रमुख जोहड़ के चारों ओर लाखों रुपये की लागत से बनी सड़क निर्माण के कुछ समय बाद ही टूट गई। इसमें जगह-जगह दरारें आने और धंसने से नाराज लोगों ने सोमवार को प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे राजू किलांनिया, प्रभुदयाल, लीलाराम, ओमप्रकाश और गोविंद सैनी ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। उनका कहना है कि पहले भी शिकायत की गई थी जिस पर अधिकारियों ने मौका मुआयना भी किया था पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब दरारें आने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क निर्माण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दोषी अधिकारियों और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई तथा क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी है कि मांगें न मानी जाने पर वे बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed