फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rising Demand for Bel Fruit: 10 Quintals Consumed Daily in the City

Mahendragarh-Narnaul News: बेलगिरी की बढ़ी मांग, शहर में रोज 10 क्विंटल की खपत

Sun, 03 May 2026 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rising Demand for Bel Fruit: 10 Quintals Consumed Daily in the City
फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी में रेहड़ी पर रखी बेलगिरी--संवाद
महेंद्रगढ़। गर्मी में शहर के बाजारों में बेलगिरी की खपत औसतन करीब 10 क्विंटल प्रतिदिन तक पहुंच गई है। गर्मी से राहत दिलाने वाले पेय पदार्थों में बेल का शरबत लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इससे इसकी मांग में अचानक उछाल आया है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार सुकन और सुभाष सैनी ने बताया कि दो हफ्तों में ही बेलगिरी के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले जहां यह 30 रुपये प्रति किलो में आसानी से उपलब्ध थी।
विज्ञापन

वहीं, अब बढ़ती मांग और सीमित आपूर्ति के कारण यह 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के चलते बेलगिरी का कारोबार इस समय काफी अच्छा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहड़ी-पटरी पर बेल का शरबत बेचने वाले 20 रुपये प्रति गिलास के हिसाब से जूस उपलब्ध करा रहे हैं जिसे बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं। यह पेय न केवल शरीर को ठंडक प्रदान करता है बल्कि पाचन तंत्र के लिए भी लाभकारी माना जाता है।

बाजार में बेलगिरी की आपूर्ति मुख्य रूप से राजस्थान की विभिन्न मंडियों से हो रही है। इसके साथ ही गुजरात और दिल्ली की मंडियों से भी बेल फल की खेप मंगवाई जा रही है। हालांकि वर्तमान में मांग के मुकाबले केवल लगभग आधी ही आपूर्ति हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed