फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   rewari, station, hariyanvi, culture, gm,

रेलवे जंक्शन पर दिखेगी हरियाणवी संस्कृति की झलक

Sat, 11 Mar 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
rewari, station, hariyanvi, culture, gm,
महाप्रबंधक ने किया स्टेशन का दौरा,
उत्तरी भारत के प्रमुख जंक्शनों में से एक रेवाड़ी का रेलवे जंक्शन अब संसाधनों एवं सौदर्य से परिपूर्ण होगा। रेलवे जंक्शन पर हरियाणवी संस्कृति को परिभाषित करती हुई चित्रकारी की जाएगी। स्टेशन पर डबल डेकर ट्रेन के ठहराव की भी संभावना है। यह बात शुक्रवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अनिल सिंघल ने पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

सिंघल ने रेवाड़ी रेलवे जंक्शन पर कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने ने कहा कि अभी हम सभी जंक्शनों पर वहां की संस्कृति से संबंधित चित्रकारी करवा रहे हैं। ताकि वहां आने वाले पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति का बोध हो सके। इसी के तहत रेवाड़ी जंक्शन पर इस तरह की चित्रकारी कराने के प्रयास किए जाएंगे। भविष्य में यहां डबल डेकर ट्रेन के ठहराव की भी योजना है। स्वच्छता में रेवाड़ी जंक्शन पर बहुत अच्छा काम हुआ है। जीएम को भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला सहित कई लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

70 मिनट में किया निरीक्षण
जीएम अनिल सिंघल स्पेशल रेलगाड़ी से सुबह 9.20 बजे रेवाड़ी जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 6 पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने महज 70 मिनट में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन, जंक्शन का निरीक्षण तथा यात्रियों से और पत्रकारों से बातचीत कर 10.35 पर रिंगस के लिए रवाना हो गए। उन्होंने सबसे पहले प्लेटफॉर्म संख्या 1 स्थित पार्सल कार्यालय का उद्घाटन किया। इसी कड़ी में लोको  पायलट/ सह लोकोपायलट गार्ड संयुक्त लॉबी, 50 किलो वाट ग्रिड का सोलर पैनल, वीआईपी वेटिंग हॉल, एनटीईएस स्क्रीन,  गार्ड रनिंग रूम आदि का उद्घाटन तथा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जीएम के साथ जयपुर मंडल की डीआरएम अंजलि गोयल, सीपीआरओ तरुण जैन व अन्य रेलवे अधिकारियों की टीम साथ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्सल प्राप्त करने में होगी आसानी
नवनिर्मित पार्सल कार्यालय के माध्यम से उपभोक्ताओं को प्लेटफॉर्म के बाहर से ही अपने पार्सल मिल सकेंगे। इससे पूर्व पार्सल कार्यालय प्लेटफॉर्म संख्या 4-5 पर था। जबकि अब यह कार्यालय प्लेटफॉर्म संख्या 1 के अंतिम सिरे पर स्थित है।
गार्डों को मिलेगी विश्राम की सुविधा
जीएम ने वीआईपी वेटिंग हॉल से रेलवे कॉलोनी स्थित गार्ड रनिंग रूम का भी उद्घाटन किया। इस रनिंग रूम से स्थानीय स्टेशन के गार्डों को विश्राम की सुविधाएं मिलेगी। इस भवन में रेस्ट रूम, रसोईघर, भोजन कक्ष तथा भंडार कक्ष भी बनाया गया है। वहीं इसमें बिस्तर की क्षमता भी बढ़ाकर 22 की गई है।
जंक्शन पर दिखेगा ट्रेनों का लाइव स्टेटस
जीएम ने एनटीईएस स्क्रीन का भी उद्घाटन किया है। इसमें यात्रियों को संबंधित प्लेटफार्म पर आने-जाने वाली ट्रेन का लाइव स्टेटस दिखेगा। सिस्टम यह भी दिखाएगा कि ट्रेन कितने समय पर बाद रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचंगी और वहां से कब रवाना होगी। इसके अतिरिक्त प्रत्येक प्लेटफार्म पर कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड एवं टिकट बूथ में आठ प्लेटफॉर्म का संयुक्त इंडिकेशन बोर्ड लगाया जाएगा, जो सीधे एनटीएस सिस्टम से जुड़ा होगा।

शीघ्र बनेगा अंडरपास
शहर की सबसे बड़ी डबल फाटक पर अंडरपास की मांग भी अब शीघ्र पूरी होने वाली है। 13 अप्रैल को इसके टेंडर खोल दिए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया में 84 दिन का समय लगेगा। जिसके बाद जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त के प्रथम सप्ताह में यह काम शुरू होने का अनुमान है।  
शौचालयों की मुद्दा रहा हावी
रेलवे जंक्शन पर बंद शौचालयों का मुद्दा भी जीएम से बातचीत में हावी रहा। उन्होंने कहा कि पे एंड यूज के लिए बने शौचालयों पर अगर कोई संस्था या स्वयं सहायता समूह अपनी सेवा देना चाहता है तो इससे यात्रियों की समस्या का समाधान हो जाएगा।  

पैसेंजर के सुसंचालन की उठी मांग
वीआईपी वेटिंग हॉल में जीएम के सामने यात्री संगठनों से पैसेंजर गाड़ियों की सुचारू रूप से संचालन की मांग रखी। यात्रियों ने रेवाड़ी दिल्ली मार्ग पर गाड़ी संख्या 74003-74004 गाड़ी का रैक बदलकर पुराना 9 आरडी वाला रैक चलाने की मांग रखी। इसके अलावा यात्रियों ने एक्सप्रेस गाड़ियों में दैनिक यात्रियों के लिए अलग से डिब्बे जुड़वाने की भी मांग रखी।  
क्रू लॉबी में होगी डिजिटल काउंसलिंग
प्लेटफॉर्म संख्या 1 स्थित क्रू लॉबी में नई एलईडी स्क्रीन्स लगाई गई हैं। इन स्क्रीन्स के माध्यम से दुर्घटनाओं की फिल्म एवं एसपीएडी मैसेज आदि प्रदर्शन कर डिजिटल काउंसलिंग दी जाएगी। साथ ही लॉबी में सीसीटीवी कैमरा प्रणाली भी स्थापित की गई है। महाप्रबंधक ने चालक लॉबी के साथ रेवाड़ी में स्पार्ट ट्रेन का भी निरीक्षण किया।
पुलिस बल रहा तैनात
जीएम के दौरे को लेकर वीरवार रात को ही रेलवे पुलिस ने परिसर में जवानों की तैनाती कर दी थी। मुख्य गेट, टिकट बूथ, प्लेटफॉर्म व अन्य जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। इसके अलावा जीएम अनिल सिंघल के साथ जयपुर से सुरक्षाकर्मियों व रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की स्पेशल टीम आई हुई थी। वहीं जीएम के आगमन से पूर्व आने-जाने वाले यात्रियों की जांच भी की गई।

जीएम की गाड़ी टाइम पर, बाकी गाड़ियां लेट
रेवाड़ी जंक्शन पर वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ट्रेन तो समय पहुंची, लेकिन विभिन्न रूटों पर एक्सप्रेस से लेकर पैसेंजर गाड़ियां लेट रहीं। जीएम सिंघल अपने ठीक निर्धारित समय 9.20 बजे रेवाड़ी जंक्शन पहुंचकर 10.35 पर पाली के लिए रवाना हो गया। शुक्रवार को ही गाड़ी संख्या 12414 पूजा एक्सप्रेस लगभग 5 घंटे लेट रही। इसके अलावा रेवाड़ी-हिसार रूट पर शाम को 5.45 बजे चलने वाली पैसेंजर गाड़ी भी निर्धारित समय से दो घंटे लेट रही। इसी कड़ी में रेवाड़ी-दिल्ली मार्ग पर लगभग पैसेंजर गाड़ी लेट थीं। इनमें 54412 मेरठ-रेवाड़ी 1.35 घंटे लेट, 54085 दिल्ली-रेवाड़ी 52 मिनट लेट, 54411 रेवाड़ी-मेरठ 1.20 घंटे लेट, 74002 डीएमयू रेवाड़ी-दिल्ली 15 मिनट लेट रहीं। इसके अलावा कुछ एक्सप्रेस गाड़ियां भी 10 से 15 मिनट लेट रहीं।

पुलिस और प्रशासन में मचा हड़कंप
,,,07 से 10
खोल। गोविंदपुरी धरना स्थल पर गोविंदपुरी अंडरपास संघर्ष समिति की ओर से जीएम की गाड़ी को रोककर ज्ञापन देने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद भारी संख्या में जीआरपी, आरपीएफ और हरियाणा पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। पुलिस  कर्मियों ने रेलवे लाइन को दोनों और से घेर लिया। लेकिन महाप्रबंधक की गाड़ी सीधी पाली स्टेशन पर रुकी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने पाली स्टेशन पर पहुंचकर जीएम को ज्ञापन देकर शीघ्र ही अंडरपास शुरू करने की मांग की। महाप्रंबधक ने कहा कि अभी जमीन का अधिग्रहण नहीं किया है। यह काम जिला प्रशासन को करना है। जैसे ही जमीन का अधिग्रहण हो जाएगा, अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

 पाली स्टेशन पर भी योजनाओं का उद्घाटन
जीएम सिंघल ने रेवाड़ी-नारनौल रेल मार्ग स्थित पाली स्टेशन पर 58 पम्पिंग संयंत्रों पर वेब बेस्ड स्वचालित प्रणाली का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित बाल वाटिका व रेलवे आदर्श आवासीय परिसर का भी उद्घाटन किया। उन्होंने पाली स्टेशन के नजदीक की लाइनों व फाटक पर गेटमैन के बनी कोठरी का बारिकी से निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed