फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Retired from Army and Delhi Police employee dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से सेना से सेवानिवृत्त व दिल्ली पुलिस कर्मचारी की मौत

Mon, 07 Mar 2022 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Retired from Army and Delhi Police employee dies after being hit by train
गांव गुढ़ा के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ भिजवा दिया। राजकीय रेलवे पुलिस के एएसआई राजकुमार व एसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान सेहलंग निवासी 51 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई। मृतक की के पास एक आधार कार्ड व फोन नंबर की पर्ची मिली।
विज्ञापन

गांव सेहलंग निवासी अजीत कुमार ने बताया कि उसका भाई पवन कुमार सेना से सेवानिवृत्त होकर दिल्ली पुलिस में नौकरी कर रहा था। 22 फरवरी को ड्यूटी के संबंध में दिल्ली गया था। राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा फोन के माध्यम से सूचना दी गई कि उसके भाई की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। पुलिस ने मृतक के भाई अजीत कुमार के बयान पर इत्फाकिया कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पवन का एक लड़का और एक लड़की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed