फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Retired employees organization protested for demands

रिटायर्ड कर्मचारी संगठन ने मांगों के लिए किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 22 Apr 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Retired employees organization protested for demands
अपनी मांगों को लेकर शहर के मुख्य मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करते रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के कर्मचा? - फोटो : Narnol
रिटायर्ड कर्मचारी संगठन से संबंधित कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में रोष प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन से पूर्व कर्मचारियों ने यादव धर्मशाला में प्रांतीय मुख्य संगठनकर्ता महेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक के बाद संगठन के पदाधिकारी और कर्मचारियों ने यादव धर्मशाला से आईटीआई रोड, बस स्टैंड, हुड्डा पार्क से राव तुलाराम चौक तक जमकर सरकार विरोधी नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
रिटायर्ड कर्मचारी संगठन हरियाणा के प्रांतीय प्रधान प्रेम सिंह सैनी, चेयरमैन बलदेव घनघस, प्रांतीय वरिष्ठ उप प्रधान बाबू लाल यादव, राज्य परिवहन प्रांतीय उप प्रधान बाबू लाल यादव ने रिटायर्ड कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार करनी व कथनी में भारी अंतर है। सरकार चुनाव के दौरान किए गए वादों से मुकर रही है। उनकी मुख्य मांगें 65 वर्ष, 70 वर्ष, 75 वर्ष की आयु पर 5, 10, 15 प्रतिशत की पेंशन बढ़ोतरी पंजाब की तर्ज पर शीघ्र लागू की जाए, कैश लेस मेडिकल सुविधा तुरंत प्रभाव से लागू हो, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, मेडिकल भत्ता 3 हजार रुपये प्रति माह किया जाए। इसके अलावा रोडवेज से रिटायर्ड कर्मचारी की फ्री बस यात्रा सुविधा बहाल की जाए, पेंशन गणना की अवधि 15 वर्ष के बजाय 12 वर्ष की जाए तथा ब्याज कि दर कम की जाए। एलटीसी की सुविधा पेंशन आश्रित विधवाओं को दी जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रांतीय परिषद द्वारा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सुमेर सिंह रोडवेज विभाग को प्रधान, वरिष्ठ उप प्रधान धर्मवीर यादव जन स्वास्थ्य विभाग, सचिव रोहताश लांबा शिक्षा विभाग, उप प्रधान बुधराम तंवर सिंचाई विभाग, कोषाध्यक्ष सुरेश सोनी रोडवेज विभाग को चुना गया। इस अवसर पर रिटायर्ड कर्मचारी के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed