{"_id":"69c96be06d281a5d0a094a04","slug":"retired-bank-employee-loses-rs-10-lakh-after-falling-prey-to-facebook-ad-narnol-news-c-196-1-nnl1004-137851-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: फेसबुक विज्ञापन के झांसे में आकर रिटायर्ड बैंक कर्मी ने गंवाए 10 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: फेसबुक विज्ञापन के झांसे में आकर रिटायर्ड बैंक कर्मी ने गंवाए 10 लाख
Sun, 29 Mar 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। साइबर ठगों ने फेसबुक पर फर्जी विज्ञापन के जरिए एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी को निशाना बनाते हुए 10,01,072 रुपये की ठगी कर ली। नारनौल के रहने वाले पूर्ण चंद ने इस संबंध में थाना साइबर क्राइम में शिकायत दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पूर्ण चंद ने बताया कि वह 25 मार्च 2026 को फेसबुक पर पीएनबी पेंशनभोगी सेवानिवृत्ति कार्ड के लाभ का विज्ञापन देखा और उस पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उनके मोबाइल में एक संदिग्ध एपीके फाइल इंस्टॉल हो गई। कुछ देर बाद उन्हें एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को पीएनबी के एचआर विभाग, द्वारका (दिल्ली) से बताया और एचआरएमएस आईडी बनाने के बहाने कर्मचारी आईडी, एटीएम कार्ड नंबर व अन्य निजी जानकारी अपलोड करने को कहा।
झांसे में आकर पीड़ित ने सभी जानकारी साझा कर दी। इसके बाद ठगों ने उनकी बैंक में जमा एफडी तोड़कर रकम को बचत खाते में ट्रांसफर किया और 6 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 10 लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद ठगी का पता चला। पीड़ित ने तुरंत हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर खाते फ्रीज करवाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।