फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Result waiting for final year girl students of UG course of Women's College

महिला कॉलेज की यूजी कोर्स की अंतिम वर्ष की छात्राओं रिजल्ट अवेटिंग

Mon, 18 Oct 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Result waiting for final year girl students of UG course of Women's College
नारनौल। कॉलेजों में स्नातकोत्तर कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब 22 अक्तूबर को पीजी की प्रथम मेरिट सूची जारी की जाएगी। मगर महिला कॉलेज की अंतिम वर्ष छात्राओं का रिजल्ट अवेटिंग होने से छात्राएं पीजी कोर्स के लिए आवेदन नहीं कर पाई है। हालांकि कॉलेज प्रशासन दाखिले की तिथि बढ़ने की बात कह रहे है, लेकिन अभी उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा तिथि बढ़ने संबंधित कोई आदेश भी जारी नहीं किए है।
विज्ञापन

ऐसे में छात्राओं को दाखिले से वंचित होने की चिंता सताने लगी है, क्योंकि विभाग की गलती की सजा छात्राओं को भुगतनी पड़ रही है। शहर में महिला कॉलेज व स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में आवेदन प्रक्रिया चल रही है। महिला कॉलेज में विभिन्न संकायों की 160 तथा स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में 370 विभिन्न संकायों की सीटें है। इनमें पीजी कॉलेज में 370 सीटों पर 2956 आवेदन आए है। पीजी कोर्स में दाखिले के लिए 7 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई जोकि 17 अक्तूबर तक चली। 19 अक्तूबर तक दाखिले के लिए आए आवेदनों के दस्तावेजों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद 22 अक्तूबर को पहली मेरिट जारी होगी। इस सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 26 अक्तूबर तक अपनी फीस जमा करवानी होगी। इसके साथ-साथ अपने मूल दस्तावेजों की फोटो कॉपी भी संबंधित कॉलेज में कमेटी के पास जमा करवानी होगी। जिसके बाद ही विद्यार्थी का दाखिला कंफर्म हो पाएगा। प्रथम मेरिट सूची के बाद भी अगर कॉलेजों में सीटें रिक्त रह जाती है तो उन सीटों को भरने के लिए फिजिकल काउंसिलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिना परिणाम छात्राएं कैसे करे आवेदन
महिला कॉलेज की यूजी कोर्स की अंतिम वर्ष छात्राओं का परिणाम अवेटिंग दिखाया गया है। ऐसे में छात्राएं पीजी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पाई। कॉलेज में कला संकाय, मेडिकल व कॉमर्स संकाय की छात्राओं का रिजल्ट अवेटिंग दिखाया गया है। हालांकि कॉलेज प्रशासन मेडिकल व कॉमर्स संकाय का रिजल्ट सही होने की बात कह रहा है। जबकि कला संकाय की छात्राओं को रिजल्ट आज कल में सही होने की संभावना जता रहा है। वहीं दाखिले की तिथि भी बढ़ाये जाने बारे में भी आदेश जारी होने की बात कह रहा है।

- पीजी कॉलेेज में पीजी कोर्स की सीटों व आवेदन की संख्या
कोर्स सीटें आवेदन
एमएससी जियोलॉजी 10 54
पीजीडीसीए 40 88
एमएससी कंप्यूटर साइंस 40 187
एमए अंग्रेजी -40- 195
एमकॉम- 40 241
एमए हिंदी- 40 257
एमएससी बॉटनी 20 272
एमएससी जूलॉजी 20 308
एमएससी जियोग्राफी -40 396
एमएससी मैथमेटिक्स- 40 -424
एमएससी केमिस्ट्री 40 534
- वर्जन
महिला कॉलेज में यूजी कोर्स की अंतिम वर्ष की संकायों की छात्राओं का रिजल्ट अवेटिंग दिखाया गया है। इनमें मेडिकल व कॉमर्स संकाय का रिजल्ट सही हो गया है। वहीं कला संकाय का रिजल्ट भी आज कल में ठीक हो जाएगा। वहीं दाखिले की तिथि बढ़ने की संभावना है। इसके बाद छात्राएं पीजी कोर्स के लिए आवेदन कर सकेंगी।- डॉ. आरपी सिंह, कार्यवाहक प्राचार्य महिला कॉलेज नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed